19 सितंबर को परीक्षा, पर पहले जान लें ये जरूरी तारीखें वरना केंद्र पर होगी एंट्री बंद

Sep 12, 2026 - 23:33
Sep 12, 2026 - 23:35
 0
19 सितंबर को परीक्षा, पर पहले जान लें ये जरूरी तारीखें वरना केंद्र पर होगी एंट्री बंद

अनन्य सोच । बॉयलर्स विभाग में इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। Rajasthan Public Service Commission ने Inspector Factories and Boilers Exam 2025 को लेकर पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। लेकिन इस बार परीक्षा में बैठने से पहले उम्मीदवारों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना एग्जाम सेंटर पर एंट्री तक मिलना मुश्किल हो सकता है।

कब और कैसे होगी परीक्षा

आयोग के अनुसार 19 सितंबर 2026 को Computer Based Recruitment Test के जरिए यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक इंस्पेक्टर फैक्ट्रीज एंड बॉयलर्स के लिए होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम साढ़े 5 बजे तक इंस्पेक्टर फैक्ट्रीज (केमिकल) पद के लिए रखी गई है। परीक्षा को लेकर अभ्यास के लिए आयोग की वेबसाइट पर Mock Test की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसे हर अभ्यर्थी को जरूर आजमाना चाहिए।

Admit Card डाउनलोड करने की डेट नोट कर लें

अभ्यर्थियों के लिए सबसे जरूरी जानकारी यह है कि 12 सितंबर से SSO Portal पर लॉगिन करके परीक्षा जिले की जानकारी ली जा सकती है, जबकि असली प्रवेश-पत्र 16 सितंबर को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर इसे डाउनलोड किया जा सकेगा। ध्यान रहे, परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही केंद्र में एंट्री मिलेगी, इसके बाद गेट पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

पहचान पत्र में जरा सी चूक पड़ सकती है भारी

आयोग ने साफ कर दिया है कि बिना ओरिजिनल Aadhaar Card या साफ फोटो वाले अन्य पहचान पत्र के केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को आगाह किया गया है कि वे किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में न आएं, वरना Rajasthan Public Examination Act 2022 के तहत उम्रकैद और 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना झेलना पड़ सकता है। साथ ही यह सलाह भी दी गई है कि गूगल मैप पर पूरी तरह भरोसा न करते हुए परीक्षा केंद्र का पता पहले से जांच लें, ताकि आखिरी वक्त में कोई परेशानी न हो।