RPSC Senior Teacher Hindi Recruitment 2025: विचारित सूची जारी, 3609 अभ्यर्थी Document Verification के लिए शामिल
RPSC ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के हिंदी विषय की विचारित सूची जारी की। 3609 अभ्यर्थी शामिल, Detailed Form 17 से 23 अक्टूबर तक भरे जाएंगे।
अनन्य सोच । राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत हिंदी विषय के पदों के लिए विचारित सूची जारी कर दी है। इसमें 3609 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से शामिल किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यह Merit List नहीं, सिर्फ Eligibility Check की सूची
आयोग सचिव के अनुसार, यह सूची केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से जारी की गई है। यह न तो चयन सूची है और न ही वरीयता सूची। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के बाद आयोग जारी करेगा।
17 से 23 अक्टूबर तक भरना होगा Detailed Application Form
विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरना होगा। इसका लिंक 17 से 23 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा। अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID से Recruitment Portal पर लॉगिन कर 'माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी' में 'अप्लाई नाउ' विकल्प चुनना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी दो प्रतियां प्रिंट कर सुरक्षित रखनी होंगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा Document Verification
आवेदन-पत्र और दस्तावेजों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग करेगा। विभाग अपने स्तर पर अभ्यर्थियों को तारीख, समय और स्थान की सूचना देगा, आयोग अलग से कोई सूचना नहीं भेजेगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित दिन विस्तृत आवेदन-पत्र की दो प्रतियों, मूल दस्तावेजों और स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा। अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थी को अपात्र माना जाएगा। पात्रता की शर्तें पूरी न करने वालों की अभ्यर्थिता रद्द होगी।
इसी परिणाम में आयोग ने 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 1082 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया है।