रिलीज हुआ इरा टाक का नया कहानी संग्रह "कुछ पन्ने इश्क़"

रिलीज हुआ इरा टाक का नया कहानी संग्रह "कुछ पन्ने इश्क़"

अनन्य सोच, जयपुर। पेंगुइन रैंडम हाउस (हिन्द पॉकेट बुक्स)  से इस साल इरा टाक की दूसरी किताब "कुछ पन्ने इश्क़" रिलीज़ हुई है।  ये कहानी संग्रह है जिसमें 11 कहानियाँ हैं  जोकि प्रेम, ह्यूमर, हॉरर, मानवीय संवेदनाओं को समेटे ये कहानियाँ अपने समय को दस्तावेज़ करती हैं. इरा अपने आस पास की कहानियाँ और पात्र चुनती हैं, पढ़ते हुए पाठक खुद कहानी का हिस्सा हो जाता है। इससे पहले valentines डे पर उनका उपन्यास 'लव ड्रग' आया था, जिसे पाठकों ने बहुत पसंद किया। वरिष्ठ लेखिका ने इरा को उनकी कहानियों की गति के कारण "त्वरा टाक" नाम दिया है। ये इरा की प्रिंट में छ्टी किताब है। उसके अलावा डिजिटली उनकी कई किताबें उपलब्ध हैं।  इरा टाक 2023 के जयपुर literature Festival JLF में भी वक्ता के रूप में मौज़ूद रहेंगी।