गायक डॉ गौरव जैन ने फागोत्सव में रंग जमाया

गायक डॉ गौरव जैन ने फागोत्सव में रंग जमाया

अनन्य सोच, जयपुर। गायक कलाकार डॉ गौरव जैन ने गोविंद देवजी मन्दिर में चल रहे फागोत्सव में अपनी प्रस्तुति से समा बांधा। इस अवसर पर उनके साथ तबले पर तबला गुरु ,राजस्थान संगीत संस्थान की प्राचार्य डॉ वसुधा सक्सेना ने प्रभावशाली संगत की। वायलिन पर डॉ साक्षी शर्मा ,ढोलक पर पावन डांगी ,तबले पर सावन डांगी,हैंडसोनिक पर भवानी डांगी ,कीबोर्ड पर शेर खान तथा बांसुरी पर आर डी गौड़ ने संगत की।

इस कार्यक्रम में अंकिता महेश्वरी और उनकी टीम ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में डॉ गौरव ने होली पर आधारित कई परम्परागत रचनाएं प्रस्तुत की। 'रंग डारूँगी नन्द के लालन पे' ; कन्हैया घर चलो गुइयाँ आज खेले होली' इन रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का कुशल संचालन किया प्रसिद्ध गायक संजय रायजादा ने।