सीपी जोशी के अध्यक्ष बनने से पार्टी मजबूत होगी- चन्देल 

सीपी जोशी के अध्यक्ष बनने से पार्टी मजबूत होगी- चन्देल 

अनन्य सोच, बगरू। बगरू के जनसेवक डा. धर्मवीर  चंदेल ने  चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा और  केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। डॉ. चंदेल ने एक बयान में बताया कि सीपी जोशी के पार्टी की कमान संभालने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीपी जोशी के अनुभव, संघर्ष और त्याग का लाभ पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा और पार्टी पूरी ताकत से 2023 का विधानसभा और 2024 में लोकसभा की सीटें जीतकर राजस्थान की राजनीति मे कीर्तिमान स्थापित करेगी।