वर्ल्ड लायन डे: नाहरगढ़ में 6 प्योर एशियाटिक शेर, सृष्टि जल्द दे सकती है शावकों को जन्म

वर्ल्ड लायन डे: नाहरगढ़ में 6 प्योर एशियाटिक शेर, सृष्टि जल्द दे सकती है शावकों को जन्म

Ananya soch: World Lion Day: 6 pure Asiatic lions in Nahargarh 

अनन्य सोच। World Lion Day: विश्व भर में आज वर्ल्ड लायन डे मनाया जा रहा है, और इस मौके पर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क व लायन सफारी शेर प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. यहां कुल छह प्योर एशियाटिक शेर हैं, जिनमें तीन शेरनियां, दो शेर और एक नर शावक शामिल हैं. 

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क  में वर्तमान में शेर त्रिपुर, शेरनी दुर्गा और एक नर शावक रहवास कर रहे हैं. दूसरी ओर, लायन सफारी  में शेर शक्ति, शेरनी तारा और सृष्टि पर्यटकों का मन मोह रहे हैं. 

पार्क प्रशासन के अनुसार, हाल ही में सृष्टि के सैंपल जांच के लिए बरेली स्थित आईवीआरआई सेंटर भेजे गए थे, जहां से यह पुष्टि हुई कि वह गर्भवती है. संभावना है कि जल्द सृष्टि शावकों को जन्म देगी, जिससे यहां शेरों की संख्या और बढ़ेगी. 

वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर के अनुसार, “नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क और लायन सफारी में मौजूद प्योर एशियाटिक शेर पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण हैं  सृष्टि का गर्भवती होना हमारे संरक्षण प्रयासों की सफलता है. 

इन एशियाटिक शेरों की प्रजाति बेहद दुर्लभ है और इन्हें गुजरात के गिर अभयारण्य से लाया गया था. पार्क में इनका विशेष ख्याल रखा जाता है, जिसमें संतुलित आहार, स्वास्थ्य जांच और प्राकृतिक आवास जैसा वातावरण शामिल है. 

---

नाहरगढ़ में शेरों की संख्या

 स्थान                                            शेर          शेरनी   शावक   कुल 

 नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क         1              1            1        3 

लायन सफारी                                  1              2            0       3 

कुल                                                   2           3            1        6 

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क और लायन सफारी, न केवल पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव प्रदान करते हैं बल्कि वन्यजीव संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं. वर्ल्ड लायन डे पर यहां का नजारा, शेरों की दहाड़ और पर्यटकों का उत्साह, दोनों ही देखने लायक हैं.