Air India Emergency Landing: हाईजैक अलर्ट के बाद फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर में उतरी, Security Agencies की जांच शुरू

हाईजैक अलर्ट के बाद फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट जयपुर में आपात स्थिति में उतरी। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं, अब तक किसी संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि नहीं।

Oct 14, 2026 - 13:09
Oct 14, 2026 - 13:12
 0
Air India Emergency Landing: हाईजैक अलर्ट के बाद फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर में उतरी, Security Agencies की जांच शुरू
जयपुर हवाई अड्डे के रनवे पर खड़ा एअर इंडिया का विमान, आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती।

अनन्य सोच । जयपुर हवाई अड्डे पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही Air India की उड़ान को emergency landing कराई गई। सुरक्षा एजेंसियों को विमान के अपहरण की सूचना मिली थी। विमान सुबह 9:45 बजे सुरक्षित उतार लिया गया।

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली की उड़ान, रास्ते में बदला रूट

जानकारी के अनुसार विमान ने मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी। उसे बुधवार तड़के 4:15 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन इससे पहले ही उसे जयपुर की ओर diversion दिया गया।

अहमदाबाद ATC को मिली थी चेतावनी

बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के Air Traffic Control कक्ष को विमान के संबंध में चेतावनी मिली थी। पायलट ने कुछ सेकंड के लिए अपहरण का संकेत देने वाला कोड Squawk 7500 भी प्रसारित किया था। यह कोड आमतौर पर hijack की स्थिति में इस्तेमाल होता है, हालांकि इस मामले में अपहरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हवाई अड्डे पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

विमान के उतरते ही विभिन्न security agencies के अधिकारी जांच के लिए भीतर पहुंचे। सूचना मिलते ही अपर मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत, जिला कलेक्टर संदेश नायक, पुलिस, CISF और बम निरोधक दस्ते के वरिष्ठ अधिकारी भी हवाई अड्डे पहुंच गए।

यात्रियों की दोबारा सुरक्षा जांच

फिलहाल विमान में किसी संदिग्ध गतिविधि या जांच के नतीजे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यात्रियों को विमान से उतारकर आगमन कक्ष में लाया जा रहा है, जहां उनकी दोबारा security check और यात्रा-प्रवेश प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके बाद संभवतः इसी विमान से यात्रियों को दिल्ली रवाना किया जाएगा। जांच पूरी होने और आधिकारिक बयान आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।