Alver के राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में 17.20 लाख का Synthetic Basketball Court शुरू
अलवर के राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में 17.20 लाख रुपए से बने सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण हुआ। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ई-लाइब्रेरी और खेल सुविधाओं पर दी जानकारी।
अनन्य सोच । केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर जिले के राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में 17.20 लाख रुपए की लागत से बने Synthetic Basketball Court का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में महापौर सुमनलता अग्रवाल, प्रबुद्ध जन, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
Youth, Library और Sports पर जोर
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और विकसित भारत 2047 में युवाओं को नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य पुस्तकालयों और खेल मैदानों से बनता है। इसी सोच के तहत ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं और अलवर सांसद खेल उत्सव आयोजित हो रहा है। यादव के अनुसार अलवर में कुश्ती और हॉकी के एस्ट्रोटर्फ के साथ एथलीटों के लिए Synthetic Track का काम पूरा हो चुका है। आने वाले समय में खेल सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा।
130 E-Libraries और Tiger Marathon की पहचान
संजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में अलवर संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए 130 ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं और यह कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव से खेल प्रतिभाओं को मंच मिला है, जबकि अंतरराष्ट्रीय टाइगर मैराथन से अलवर को विश्व स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि बेटियों की शिक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट में कन्या विद्यालय की घोषणा की थी, जिसका निर्माण तेजी से चल रहा है और जल्द लोकार्पण होगा।
College के लिए नई घोषणाएं
यादव ने महाविद्यालय में आवश्यकतानुसार कमरों के निर्माण और पुस्तकालय बनवाने की घोषणा की। संजय शर्मा ने बताया कि कॉलेज में कक्षों के साथ Indoor Auditorium भी बनवाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जीडी कॉलेज परिसर में विधायक निधि से पानी की बोरिंग कराई गई है और इंडोर बैडमिंटन कोर्ट जल्द बनाया जाएगा।