जयपुर में सजी ब्यूटी क्वीन्स की महफिल! विजेता को मिलेगा प्लॉट, जानें कौन बनेगा नया ताज पहनने वाला चेहरा
जय श्री ज्वेलर्स प्रस्तुत ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न-2 की क्राउन सेरेमनी में सेलेब्रिटीज़ का जमावड़ा
अनन्य सोच। शहर में ग्लैमर और फैशन की दुनिया का एक शानदार अध्याय उस वक्त लिखा गया जब जय श्री ज्वेलर्स प्रस्तुत ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न-2 की बहुप्रतीक्षित क्राउन सेरेमनी का भव्य आयोजन हुआ। इस इवेंट में प्रतियोगिता की प्रतिभागियों को आधिकारिक तौर पर क्राउन पहनाकर उनकी नई यात्रा का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में जय श्री ज्वेलर्स के संचालक यश जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा सुधांशु अग्रवाल, सत्यम साड़ी एंड सूट्स परिवार, SR Group से दीपक शर्मा, Date Karlo से दिग्विजय सिंह, समाजसेवी दीपक रामनानी, एक्ट्रेस व एंकर शिखा पारीक, फैशन डिज़ाइनर हंसा राठौड़, मॉडल व इन्फ्लुएंसर करिश्मा मीणा, डॉ. प्रीति चौधरी और मिसेज इंडिया राजस्थान ऋषिका मुद्गल सहित कई सेलिब्रिटीज़ ने चार चांद लगाए।
विजेता को मिलेगा शानदार तोहफा
इवेंट के सबसे रोचक पहलू का खुलासा करते हुए ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न-2 के फाउंडर सम्राट सिंह राठौड़ ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता की विजेता को इनाम में एक प्लॉट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कॉम्पिटिशन का मकसद देशभर की टैलेंटेड लड़कियों को एक मजबूत प्लेटफॉर्म देना है।
अगले हफ्ते से शुरू होगी ट्रेनिंग
क्राउन सेरेमनी के साथ ही प्रतिभागियों की ऑफिशियल जर्नी शुरू हो चुकी है। आयोजकों के मुताबिक अगले सप्ताह से इंटेंसिव ग्रूमिंग सेशन शुरू होंगे, जिनमें फैशन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, रैंप वॉक और स्टेज प्रेजेंस की खास ट्रेनिंग दी जाएगी।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में शो डायरेक्टर हरीश तहिलियानी, शो मैनेजर क्रिस्टी और कोर टीम मेंबर्स राधिका सेन व साक्षी खंडेलवाल की अहम भूमिका रही। इवेंट का माहौल एनर्जी, एक्साइटमेंट और नए सपनों से भरपूर रहा।