Coffee Sutra का 'Beyond the Run': Jaipur में Longevity पर मंथन, Wellness और Hospitality एक मंच पर
Jaipur में Coffee Sutra ने 'Beyond the Run - The Longevity Route' में Community Run और Expert Roundtable से Healthy Living, Mental Health और Nutrition पर चर्चा कराई।
अनन्य सोच । Coffee Sutra ने hospitality, fitness, nutrition और mental health से जुड़े विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर 'Beyond the Run - The Longevity Route' पहल का आयोजन किया। इसका उद्देश्य यह समझना था कि रोजमर्रा की आदतें, सार्थक मानवीय संबंध और जागरूक lifestyle लोगों को अधिक स्वस्थ और संतुष्ट जीवन जीने में कैसे मदद कर सकते हैं। फेयरमोंट मुंबई, जोश रन क्लब और द मिल्क लैब के सहयोग से हुई इस पहल में Community Run और Expert Roundtable शामिल रहे।
Community Run: 3 और 5 किलोमीटर की दौड़
सुबह जोश रन क्लब के सहयोग से 3 और 5 किमी की Community Run हुई, जिसमें धावकों, wellness के प्रति जागरूक लोगों और आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया। रन का समापन मालवीय नगर स्थित Coffee Sutra में हुआ, जहां कॉफी और हाई-टी के साथ फिटनेस गतिविधियां, networking और संस्थापक दुष्यंत सिंह तथा फेयरमोंट मुंबई व रोज़विन ग्रुप के जनरल मैनेजर राजीव कपूर के साथ meet and greet हुआ।
The Longevity Table: विशेषज्ञों की राय
दोपहर में सी-स्कीम स्थित रस्टिक रेस्टोरेंट में 'द लॉन्गेविटी टेबल' आयोजित हुई, जिसका संचालन दुष्यंत सिंह ने किया। चर्चा में कहा गया कि longevity का मतलब सिर्फ अधिक वर्ष जीना नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता सुधारना है। राजीव कपूर ने कहा कि hospitality क्षेत्र को wellness में जिम और स्पा से आगे सोचना होगा। मनोवैज्ञानिक डॉ. हिमांशी गहलोत ने पर्याप्त नींद, सार्थक रिश्तों और जरूरत पड़ने पर professional help को mental health के लिए अहम बताया। दुष्यंत सिंह ने संतुलन और सही जानकारी के आधार पर निर्णय लेने पर जोर दिया। न्यूट्रिशनिस्ट आरज़ू सेठी, जोश रन क्लब के सह-संस्थापक श्रेष्ठ भारद्वाज और फिटनेस इन्फ्लुएंसर अदिति सिंह राठौड़ ने भी विचार रखे।
Healthy Lifestyle का संदेश
आयोजन का संदेश रहा कि कैफे सिर्फ कॉफी पीने की जगह नहीं, बल्कि मिलने, विचार साझा करने और सार्थक अनुभवों से जुड़ने के केंद्र भी हो सकते हैं। सुबह की दौड़ ने physical activity और community connection को बढ़ावा दिया, जबकि परिचर्चा में स्वस्थ जीवनशैली के व्यावहारिक पहलुओं पर बात हुई।