Deputy CM Diya Kumari ने 15 Mega Projects की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश, Tourism Map पर Global पहचान बनाने की तैयारी
राजस्थान को Global Tourism Destination बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। Deputy CM Diya Kumari ने शुक्रवार को Tourism, Art & Culture और Archaeology Department की 15 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए। बैठक में कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई, जिनसे राजस्थान की पर्यटन पहचान को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।
अनन्य सोच। राजस्थान में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास को नई गति देने के लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में Tourism Commissioner रुक्मणि रियाड़, Deputy Secretary अनुपम कायल तथा Additional Director Tourism आनंद त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की कुल 15 प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य राजस्थान को Global Tourism Map पर शीर्ष स्थान दिलाना है और इसके लिए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करना आवश्यक है।
उन्होंने विशेष रूप से Rising Rajasthan MoU के अंतर्गत अधिक से अधिक Ground Breaking Ceremonies आयोजित करने पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निवेश और विकास से जुड़ी परियोजनाओं में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
बैठक में Pushkar Development Project, Amer Light & Sound Show, Tourism App, Maharana Pratap Circuit, Jaipur 300 Years Initiative, War Museum Jhunjhunu, Creative Tourism Campaign, Walled City Tourism Centre तथा RTDC Properties Development सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
इसके अलावा Albert Hall Development Project और Shilpgram Redevelopment Project की वर्तमान स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि Heritage Conservation, Digital Promotion और Tourism Infrastructure को मजबूत बनाने के लिए कई योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ये परियोजनाएं तय समय पर पूरी होती हैं, तो राजस्थान न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकता है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले महीनों में इन Mega Projects की गति कितनी तेज होती है।