डोसा बे में सजा स्वाद का मेला! 499 रुपए में अनलिमिटेड फूड फेस्टिवल ने जयपुर को दीवाना बनाया

अगर आप भी नए और अनोखे स्वाद के शौकीन हैं, तो राजा पार्क की यह खबर आपको जरूर पसंद आएगी। तीन दिन तक चले एक खास फूड फेस्टिवल में परोसे गए फ्यूजन डोसों ने शहर के फूडीज को ऐसा दीवाना बनाया कि हर टेबल पर बस एक ही चर्चा रही।

Sep 24, 2026 - 13:08
Sep 24, 2026 - 13:13
 0
डोसा बे में सजा स्वाद का मेला! 499 रुपए में अनलिमिटेड फूड फेस्टिवल ने जयपुर को दीवाना बनाया

अनन्य सोच। शहर के फूड लवर्स के लिए राजा पार्क स्थित डोसा बे (Dosa Bay) रेस्टोरेंट में आयोजित "फूड फेस्टिवल सीजन 1" (Food Festival Season 1) किसी उत्सव से कम नहीं रहा। 21 से 23 सितंबर तक चले इस तीन दिवसीय आयोजन में सिर्फ 499 रुपए प्रति व्यक्ति में अनलिमिटेड फूड एंड बेवरेज (Unlimited Food and Beverage) का शानदार ऑफर दिया गया, जिसकी वजह से फेस्टिवल का लोगों ने भरपूर लुत्फ़ उठाया । 

फेस्टिवल की सबसे बड़ी खासियत रही पारंपरिक साउथ इंडियन डोसों का मॉडर्न फ्यूजन अवतार। थेचा चीज बेन्ने डोसा में तीखे थेचा और चीज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मेहमानों को खूब भाया, तो एवोकाडो बेन्ने डोसा ने हेल्थ कॉन्शियस फूडीज का दिल जीता। गार्लिक रोस्ट बेन्ने मसाला डोसा और फलाफल बेन्ने डोसा जैसे भारतीय-मध्य पूर्वी फ्यूजन डिशेज ने भी खूब वाहवाही बटोरी। इंडो-चाइनीज ट्विस्ट वाला अमेरिकन चॉप्सुए डोसा भी लोगों को खूब पसंद आया, जबकि डेजर्ट लवर्स के लिए चॉकलेट नुटेला डोसा (Chocolate Nutella Dosa) फेस्टिवल का स्टार रहा। डोसा बे की सिग्नेचर बे चाय ने भी पूरे अनुभव को और यादगार बना दिया।

फेस्टिवल के आयोजकों का मकसद साफ था, पारंपरिक साउथ इंडियन स्वाद को क्रिएटिव अंदाज में पेश कर जयपुर के फूड कल्चर को नई पहचान देना। इस पूरे आयोजन के पीछे डोसा बे के संस्थापक रौनक, तन्मय और गर्वित की मेहनत खास रही, जिन्होंने इसे शहर के फूड कैलेंडर का यादगार हिस्सा बना दिया।