अर्थ ऑवर पर मुख्यमंत्री निवास पर एक घंटा बिजली बंद रही

Mar 26, 2023 - 00:43
 0

अनन्य सोच, जयपुर। अर्थ ऑवर के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सिविल लाइन्स स्थित राजकीय निवास पर शनिवार रात को बिजली बंद रखी गई।

ऊर्जा के साधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए रात 8.30 से एक घंटे के लिए बिजली बंद रखी गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री निवास स्थित विभिन्न कार्यालयों में भी लाइट एवं उपकरण बंद रहे और कार्मिकों ने मोमबत्ती की रोशनी में कार्य किया।