7 साल के मासूम की किडनैपिंग की कहानी ने रुला दिया जयपुर, 'गुम' नाटक देख हर आंख हुई नम

जयपुर के रवींद्र मंच पर रविवार को कुछ ऐसा हुआ जिसने हर दर्शक की आंखें नम कर दीं। एक मासूम बच्चे के गुम होने की कहानी ने पूरे सभागार को झकझोर कर रख दिया, जानिए आखिर क्या था इस नाटक में इतना खास।

Aug 9, 2026 - 22:15
Aug 9, 2026 - 22:18
 0
7 साल के मासूम की किडनैपिंग की कहानी ने रुला दिया जयपुर, 'गुम' नाटक देख हर आंख हुई नम

अनन्य सोच। जयपुर के कला कर्म प्रोडक्शन हाउस की ओर से रवींद्र मंच पर रविवार को थिएटर प्ले "गुम" का मंचन किया गया। नाटक का डायरेक्शन विपिन शर्मा ने किया, जबकि चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी, आरव मोदी, प्रदीप सोलंकी, प्रथम मित्तल, राहुल साहनी, वैभव वर्मा, अमन तंवर, दीक्षित साहू, हर्ष लक्षकर, परंजय फतेहपुरिया, क्रिश, विक्की चांवरिया और जितेश शर्मा सरीखे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। नाटक की कहानी 7 साल के मासूम बच्चे अर्विक की किडनैपिंग के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जिसने शुरुआत से लेकर आखिर तक दर्शकों को बांधे रखा।

नाटक का विषय बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला रहा, मिसिंग चिल्ड्रन का गंभीर मुद्दा। मंच से एक चौंकाने वाला सवाल उठाया गया कि साल 2026 के अब तक के महीनों में अकेले जयपुर से 150 बच्चे गुम हो चुके हैं। पूरे राजस्थान की बात करें तो यह आंकड़ा 2,000 के पार जा चुका है, और पूरे इंडिया में यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है। नाटक ने दर्शकों से सीधा और तीखा सवाल किया, आखिर ये बच्चे कहां गए? किसी को कोई खबर क्यों नहीं?

कलाकारों ने अपने दमदार एक्टिंग के जरिए एक गहरा सामाजिक संदेश दिया, हम तब तक नहीं जागते, जब तक 'गुम' होने की घटना खुद हमारे घर की दहलीज पर दस्तक नहीं देती। जब अपना कोई खून का रिश्ता खोता है, तभी हमें उस खाली जगह के दर्द का एहसास होता है। नाटक ने समाज की चुप्पी और उदासीनता पर करारा प्रहार किया, जिसने दर्शकों को गहरे तक सोचने पर मजबूर कर दिया।

प्रस्तुति में आरव मोदी, अर्विक बैराठी, प्रदीप सोलंकी, प्रथम मित्तल, राहुल साहनी, वैभव वर्मा, अमन तंवर, दीक्षित साहू, हर्ष लक्षकर, परंजय फतेहपुरिया, क्रिश, विक्की चांवरिया और जितेश शर्मा ने अपने प्रभावशाली परफॉर्मेंस से दर्शकों को झकझोर दिया।

शो के बाद दर्शकों ने नाटक को खूब सराहा और इसे एक जरूरी और दमदार सोशल मैसेज देने वाली प्रस्तुति बताया, जो लंबे समय तक लोगों के जेहन में रहेगी।