आईआईटीआरएएम की एडमिशन काउंसलिंग में जुटे राजस्थान के छात्र
तकनीकी शिक्षा, प्लेसमेंट और करियर अवसरों पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन
अनन्य सोच। अहमदाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, रिसर्च एंड मैनेजमेंट (आईआईटीआरएएम) द्वारा एडमिशन काउंसलिंग 2026 के तहत एक विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक तथा विभिन्न विभागों के फैकल्टी सदस्यों ने प्रतिभागियों को आईआईटीआरएएम की शैक्षणिक व्यवस्था, आधुनिक छात्र जीवन, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoEs), अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और प्लेसमेंट अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के बदलते परिदृश्य, भविष्य की संभावनाओं और सही करियर चयन के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
विशेषज्ञों ने बताया कि आईआईटीआरएएम विद्यार्थियों को केवल अकादमिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्किल्स के माध्यम से व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने पर भी विशेष ध्यान देता है। संस्थान में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं और उद्योगों से जुड़ी प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर भी छात्रों में खास उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवाद सत्र प्रतिभागियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ। छात्रों और अभिभावकों ने प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति, प्लेसमेंट और करियर संभावनाओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। इससे प्रतिभागियों को संस्थान और उसके शैक्षणिक वातावरण को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला।
प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक और जानकारीपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार की काउंसलिंग विद्यार्थियों को अपने भविष्य को लेकर सही निर्णय लेने में मदद करती है। आईआईटीआरएएम द्वारा आयोजित यह एडमिशन काउंसलिंग कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।