25 प्रतिभाओं के Memory, Art, Sports से Social Media तक, Influencer Book of World Records में दर्ज हुए नाम
देश के कोने-कोने से आई प्रतिभाओं ने जयपुर में ऐसा मंच साझा किया, जहां उम्र नहीं बल्कि हुनर की पहचान हुई। किसी ने अपनी अद्भुत Memory Power से सबको चौंकाया, तो किसी ने Art, Skating, Hula Hoop और General Knowledge में असाधारण प्रदर्शन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। Influencer Book of World Records के भव्य समारोह में 25 प्रतिभाओं ने अपने नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिए।
अनन्य सोच। प्रतिभा, समर्पण और असाधारण उपलब्धियों का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला, जब Influencer Book of World Records के भव्य समारोह में देशभर से आए 25 प्रतिभाशाली व्यक्तियों के नाम विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किए गए। बच्चों, युवाओं और वयस्कों ने अपनी अनोखी क्षमताओं का प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि जुनून और मेहनत के दम पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
समारोह में Memory Power, General Knowledge, Sports, Art, Skating, Hula Hoop, Painting, Social Media Creation और Religious Knowledge जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मंच पर प्रस्तुत हुई उपलब्धियों ने दर्शकों को हैरान कर दिया और तालियों की गूंज पूरे सभागार में सुनाई दी।
विश्व रिकॉर्ड धारकों में राकेश सैनी, अकीरा बंसल, युवराज करनानी, पुनीत सिंह खालसा, एलियाना चाको, सानवी माहेश्वरी, फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्नेधा भारद्वाज, लोव्या माहेश्वरी, रोनित जोशी, जगदीप नारायण कुमार, ताहरीन खाना, प्रियवंशी, अनन्या हाजेला, इदया यादव, ध्येय निर्मित भट्ट, बिजल जोशी, याशी सक्सेना, आर्यव जैन, लावण्या लालवानी और ज़ारा प्रिंस सहित कई प्रतिभाशाली नाम शामिल रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व Memory Expert और संस्था के संस्थापक जयेश भट्ट तथा मुख्य संपादक महिमा जैन ने किया। जयेश भट्ट ने कहा कि देश की छिपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हर रिकॉर्ड के पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण छिपा होता है। समारोह के दौरान सभी रिकॉर्ड धारकों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों ने प्रतिभागियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
"Real People. Real Talent. Real Records." के संदेश के साथ Influencer Book of World Records देश की प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।