Jaipur Dussehra 2026: आदर्श नगर में 105 फीट और विद्याधर नगर में 120 फीट के Ravan का दहन
Jaipur में Vijayadashami पर आदर्श नगर, विद्याधर नगर और प्रताप नगर सहित कई जगह Ravan Dahan हुआ। 120 फीट तक के पुतले और Dussehra Mela में उमड़ी भीड़।
अनन्य सोच । विजयादशमी पर मंगलवार को राजधानी जयपुर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक Dussehra उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के कई इलाकों में रावण के पुतले जलाए गए। एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर 30 फीट से अधिक ऊंचाई के पुतलों का दहन हुआ, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा जगह Dussehra Mela लगे। परिवार सहित पहुंचे लोगों ने श्रीराम के जयकारों और आतिशबाजी के बीच रावण दहन देखा।
आदर्श नगर में 105 फीट का Ravan
आदर्श नगर के दशहरा मैदान में श्री राम मंदिर प्रन्यास और श्री सनातन धर्म सभा की ओर से महोत्सव हुआ। यहां देर शाम 105 फीट ऊंचे रावण और 90 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। श्रीराम के स्वरूप ने अग्निबाण चलाया तो पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
इससे पहले श्री राम मंदिर से शोभायात्रा निकली, जिसमें श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप विराजमान रहे। यह यात्रा पंचवटी सर्किल, राजापार्क चौराहा, ध्रुव मार्ग और पुलिया नंबर एक सहित कई मार्गों से होकर दशहरा मैदान पहुंची। रास्ते में व्यापार मंडलों ने स्वागत किया।
विद्याधर नगर और प्रताप नगर में भी दहन
विद्याधर नगर स्टेडियम में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। प्रताप नगर में 105 फीट के पुतले का दहन हुआ। दोनों जगह बड़ी संख्या में लोग जुटे। मानसरोवर, सांगानेर और शास्त्री नगर के स्थलों पर भी रावण दहन हुआ।
रामलीला मैदान और कॉलोनियों में रौनक
न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान में रामलीला के समापन के साथ श्रीराम की विजय का प्रसंग मंचित हुआ। शहर में स्थानीय समितियों ने मेले, खानपान के स्टॉल, आतिशबाजी और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए। कई कॉलोनियों में बच्चों ने भी उत्साह से रावण के पुतले जलाए।