Jaipur Panchayat Election 2026: 8 पंचायत समितियों के 146 वार्डों में 22 अक्टूबर को Voting, 7.43 लाख Voters करेंगे मतदान

जयपुर में Panchayati Raj Election 2026 के पहले चरण की तैयारियां पूरी। 8 पंचायत समितियों के 146 वार्डों और जिला परिषद के 22 वार्डों के लिए 797 Polling Booths पर 22 अक्टूबर को मतदान होगा।

Oct 21, 2026 - 13:09
Oct 21, 2026 - 13:20
 0
Jaipur Panchayat Election 2026: 8 पंचायत समितियों के 146 वार्डों में 22 अक्टूबर को Voting, 7.43 लाख Voters करेंगे मतदान

अनन्य सोच । Panchayati Raj General Election 2026 के पहले चरण के लिए जयपुर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार, 21 अक्टूबर को भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से मतदान दल EVM, मतदान सामग्री और जरूरी व्यवस्थाओं के साथ अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए गुरुवार, 22 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक EVM से Voting होगी।

पंचायत समिति-वार Polling Booths और Voters

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के अनुसार पहले चरण में आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों के लिए 797 Polling Booths बनाए गए हैं। कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चौमूं: 25 वार्ड, 144 केंद्र, 1,38,595 मतदाता

दूदू: 15 वार्ड, 75 केंद्र, 66,333 मतदाता

गोविंदगढ़: 19 वार्ड, 103 केंद्र, 1,01,878 मतदाता

झोटवाड़ा: 15 वार्ड, 62 केंद्र, 58,648 मतदाता

जोबनेर: 19 वार्ड, 107 केंद्र, 93,576 मतदाता

किशनगढ़ रेनवाल: 19 वार्ड, 109 केंद्र, 1,00,152 मतदाता

मौजमाबाद: 17 वार्ड, 96 केंद्र, 93,950 मतदाता

सांभर: 17 वार्ड, 101 केंद्र, 90,508 मतदाता

इसके अलावा जिला परिषद के 22 वार्डों में भी इसी दिन Voting होगी।

EVM और Ballot Paper, दोनों से होगी Election Process

पहले चरण में मतदान दलों को पांच दिन और चार रात अपने निर्धारित क्षेत्रों में रहकर चुनावी जिम्मेदारी निभानी होगी। 22 अक्टूबर को EVM से मतदान के बाद 23 अक्टूबर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए Nomination Process होगी। 24 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक इन पदों के लिए Ballot Paper से मतदान कराया जाएगा। यानी दलों को दोनों माध्यमों से चुनाव कराना होगा।

Counting और उपसरपंच Election की तारीख

उपसरपंच का चुनाव रविवार, 25 अक्टूबर को होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सभी चरणों की Counting शुक्रवार, 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर में की जाएगी।