TRAI का बड़ा फैसला: अब नहीं कटेगी जेब, टेलीकॉम कंपनियों को लाने होंगे सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान

Sep 22, 2026 - 21:16
Sep 22, 2026 - 21:18
 0
TRAI का बड़ा फैसला: अब नहीं कटेगी जेब, टेलीकॉम कंपनियों को लाने होंगे सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान

अनन्य सोच। अगर आप इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ सिम एक्टिव रखने के लिए महंगे रिचार्ज से परेशान हैं, तो आपके लिए बड़ी राहत भरी खबर है। Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने देश की टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी पर लगाम कसते हुए नए निर्देश जारी किए हैं।

महंगे बंडल पैक से मिलेगी मुक्ति

अब तक टेलीकॉम कंपनियां लंबी Validity वाले ऐसे रिचार्ज प्लान पेश कर रही थीं, जिनमें डेटा अनिवार्य रूप से जुड़ा होता था। जो उपभोक्ता सिर्फ कॉलिंग या मैसेज के लिए फोन रखते हैं, उन्हें भी मजबूरी में 84 या 365 दिन के महंगे Data Plans खरीदने पड़ रहे थे। TRAI के कड़े रुख के बाद अब कंपनियों को ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग विकल्प देने होंगे।

Telecom Consumer Protection Regulations 2026 के तहत आदेश

नियामक ने Telecom Consumer Protection Regulations 2026 के प्रावधानों को लागू करते हुए आदेश दिया है कि कंपनियां 30 दिन या उससे कम समय वाले Special Tariff Vouchers बाजार में उतारें। इन वाउचर्स में यूजर्स को केवल Voice Calling, SMS या फिर स्टैंडअलोन Data Services चुनने की आजादी मिलेगी। यानी जिसे जितनी जरूरत होगी, वह उतना ही भुगतान करेगा।

बुजुर्गों और सेकेंडरी सिम यूजर्स को सबसे बड़ा फायदा

इस फैसले का सीधा फायदा उन बुजुर्गों और कम आय वर्ग वाले लोगों को होगा जो सिर्फ फीचर फोन (कीपैड फोन) चलाते हैं। इसके अलावा ऐसे लाखों उपभोक्ता जो अपने फोन में केवल बैंक ओटीपी या कॉलिंग के लिए Secondary SIM Card रखते हैं, उन्हें अब हर महीने सिम एक्टिव रखने के लिए भारी भरकम रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी।

कंपनियों को जल्द ही ये अफोर्डेबल प्लान्स अपनी वेबसाइट और ऐप्स पर रोलआउट करने होंगे, जिससे आम उपभोक्ताओं के मासिक बजट में सीधी बचत होगी।