10 साल, 2.83 करोड़ ग्राहक और 97% सस्ता डेटा: राजस्थान में Jio ने यूं बदल दी टेलीकॉम की तस्वीर
शून्य ग्राहकों से शुरू हुआ सफर आज राजस्थान की सबसे बड़ी टेलीकॉम ताकत बन चुका है। सस्ते डेटा और फ्री कॉलिंग की क्रांति लाने वाली Jio अब अपने 10 साल पूरे करने जा रही है। आखिर कैसे बदली इंटरनेट की पूरी कहानी, जानिए पूरी रिपोर्ट में।
अनन्य सोच। रिलायंस Jio राजस्थान में अपने कमर्शियल लॉन्च के एक दशक बाद टेलीकॉम बाजार में अपनी शीर्ष स्थिति को लगातार मजबूत बनाए हुए है। सितंबर 2016 में जब जियो ने भारतीय Telecom Market में कदम रखा था, तब शायद ही किसी ने अंदाजा लगाया होगा कि यह पूरे उद्योग की दिशा और दशा बदल देगी। 5 सितंबर को जियो अपने 10 साल पूरे करने जा रही है, और इस मौके पर सामने आए आंकड़े हर किसी को चौंकाने वाले हैं।
ट्राई (TRAI) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2016 में शून्य ग्राहक आधार से शुरुआत करने वाली जियो ने पहले ही महीने में 9.6 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़ लिए थे। जून 2026 तक यह आंकड़ा 41.4% CAGR की जबरदस्त ग्रोथ रेट के साथ बढ़कर 2.83 करोड़ हो गया है, जो किसी भी मौजूदा टेलीकॉम ऑपरेटर से कहीं ज्यादा है। राज्य के कुल 6.85 करोड़ मोबाइल ग्राहकों में जियो की हिस्सेदारी अब 41.2% तक पहुंच चुकी है। जियो ने जून 2019 में पहली बार नंबर-1 स्थान हासिल किया था और तब से यह बढ़त बरकरार है।
इतना ही नहीं, जियो ने राजस्थान के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में Jio Fiber और Jio AirFiber सेवाओं के जरिए 14.81 लाख घरों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से जोड़कर होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी अपनी बादशाहत कायम रखी है।
सबसे दिलचस्प पहलू है डेटा क्रांति का। 2016 में जहां एक जीबी डेटा की कीमत करीब 228 रुपये थी, वहीं आज यह घटकर मात्र 7.9 रुपये रह गई है — यानी करीब 97% की गिरावट। देशभर में एक्टिव 4जी-5जी यूजर्स की संख्या अब 93.8 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।
जियो का यह सफर सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे एक फैसले ने करोड़ों भारतीयों के इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीके को हमेशा के लिए बदल दिया।