Jio IPO को 4 घंटे में 1.66 गुना Subscription, 20 लाख के करीब Applications
₹30,213 करोड़ के Jio Platforms IPO को चार घंटे में 1.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। QIB 4.86 गुना, कर्मचारी कोटा 100% और शेयरहोल्डर कोटा 89% भरा।
अनन्य सोच । देश के सबसे बड़े IPO में शामिल Jio Platforms के ₹30,213 करोड़ के इश्यू को निवेशकों का जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। बुधवार दोपहर 1 बजे तक, यानी महज चार घंटे में, IPO 1.66 गुना सब्सक्राइब हो गया। इस दौरान करीब 20 लाख Applications जमा हो चुके थे।
कर्मचारी और शेयरहोल्डर कोटा में भारी उत्साह
रिलायंस के कर्मचारियों के लिए आरक्षित Employee Quota 100 फीसदी भर गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरहोल्डर्स का कोटा भी 89 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका था। शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व हैं, जबकि कर्मचारियों के लिए ₹500 करोड़ तक का कोटा रखा गया है। पात्र Reliance Shareholders रिटेल और शेयरहोल्डर, दोनों कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें Share Allotment का एक अतिरिक्त अवसर मिलता है।
QIB कैटेगरी में सबसे ज्यादा डिमांड
Jio IPO में सबसे ज्यादा मांग बड़े संस्थागत निवेशकों यानी QIB की ओर से दिखी। दोपहर 1 बजे तक यह कैटेगरी 4.86 गुना सब्सक्राइब हो चुकी थी। वहीं Retail Investors की कैटेगरी में 49 फीसदी सब्सक्रिप्शन दर्ज हुआ। रिटेल निवेशकों के पास आवेदन के लिए अभी 23 अक्टूबर तक का समय है।
सुबह 100 मिनट में पूरा हुआ इश्यू
इससे पहले बुधवार सुबह IPO ने सिर्फ 100 मिनट में 100 फीसदी सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा पार कर लिया था। Anchor Investors के लिए रखे गए करीब ₹8,110 करोड़ के शेयरों के मुकाबले ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक की बोलियां मिली थीं। यह आंकड़ा बाजार में इस इश्यू को लेकर मजबूत Investor Sentiment को दिखाता है।
निवेशकों के लिए सलाह: IPO में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। आवेदन से पहले कंपनी का Red Herring Prospectus (RHP) ध्यान से पढ़ें या अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें।