Jio Platforms का IPO से पहले Growth Roadmap: Mobility, Home और Enterprise-International बनेंगे तीन Growth Engine
IPO से पहले Jio Platforms के MD आकाश अंबानी ने Mobility, Home Broadband और Enterprise-International को तीन Growth Engine बताया। Home Broadband बेस 10 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य।
अनन्य सोच । भारत के अब तक के सबसे बड़े IPO से पहले Jio Platforms ने अपने अगले दौर की Growth का रोडमैप पेश किया है। मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने Mobility, Home और Enterprise-International को कंपनी के तीन बड़े Growth Engine बताया। कंपनी का मानना है कि Technology, Digital Gateway और मजबूत Infrastructure के दम पर वह FY31 तक भारत की करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर की Digital Economy में बड़ी भूमिका निभा सकती है।
ग्राहक पहले: Jio का फोकस
आकाश अंबानी ने कहा, "हमारे बिजनेस की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हमारा ग्राहक है।" उनके अनुसार जियो हर भारतीय, हर घर और हर एंटरप्राइज को बेहतर और किफायती Digital Services देने पर फोकस करेगा। कंपनी के पास फिलहाल करीब 53.3 करोड़ Connectivity ग्राहक हैं और वह देश के 60% से ज्यादा Data Traffic को संभालती है।
Mobility: 34 करोड़ नए 4G-5G ग्राहकों का बाजार
कंपनी अगले पांच वर्षों में करीब 34 करोड़ नए 4G और 5G ग्राहकों का बाजार देख रही है। इनमें करीब 10 करोड़ पहली बार मोबाइल कनेक्शन लेने वाले होंगे, जबकि करीब 24 करोड़ ग्राहक 2G से 4G और 5G की ओर बढ़ सकते हैं। आकाश के मुताबिक FY26 में जियो के नेट एक्टिव मोबाइल ग्राहक दूसरे नंबर के ऑपरेटर की तुलना में करीब तीन गुना ज्यादा बढ़े।
Home Broadband: 3 करोड़ से 10 करोड़ घरों का लक्ष्य
कंपनी Home Broadband को आने वाले वर्षों का बड़ा Growth Engine मान रही है। अभी जियो के करीब 2.86 करोड़ Fixed Broadband ग्राहक हैं और लक्ष्य इसे 10 करोड़ घरों तक ले जाने का है। FY26 में देश में जुड़े कुल नए Fixed Broadband कनेक्शनों में जियो की हिस्सेदारी करीब 67.5% रही। कंपनी Fiber के साथ Wireless Technology के जरिए 19,000 पिन कोड तक पहुंच बढ़ा रही है।
Enterprise और International: Technology Exporter बनने की तैयारी
जियो भारत में करीब ₹5.1 लाख करोड़ (56.8 अरब डॉलर) का Enterprise Digital Services बाजार देख रहा है। आकाश के अनुसार देश की लगभग 65% बैंक शाखाएं जियो नेटवर्क से जुड़ी हैं। कंपनी अपनी End-to-End Technology Stack को चुनिंदा विदेशी बाजारों में Monetize करना चाहती है। योजना सिर्फ सॉफ्टवेयर बेचने की नहीं, बल्कि ग्लोबल टेलीकॉम कंपनियों के साथ Managed Service Partner के रूप में काम करने की है। आकाश ने कहा कि इससे भारत टेक्नोलॉजी आयातक से निर्यातक बनने की दिशा में बढ़ सकता है।
इससे पहले ईशा अंबानी ने कहा कि कंपनी लंबे समय की सोच, बड़े पैमाने, मजबूत Execution और वित्तीय अनुशासन पर भरोसा करती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत उदय कोटक ने धीरूभाई अंबानी और 1977 के रिलायंस IPO को याद करते हुए की।