JioBharat 4G Phone सिर्फ ₹1,499 में, साथ में 6 महीने Recharge Free
Reliance Jio का 10th Anniversary Offer: JioBharat 4G Phone सिर्फ ₹1,499 में, साथ में 6 महीने का Recharge बिल्कुल फ्री, हर महीने 14GB Data।
अनन्य सोच । Reliance Jio ने अपनी 10वीं Anniversary के मौके पर बड़ा ऑफर पेश किया है। JioBharat 4G Phone ₹1,499 में मिलेगा और इसके साथ 6 महीने का Recharge भी बिल्कुल फ्री रहेगा। इस दौरान ग्राहकों को हर महीने 14GB Data और Unlimited HD Voice Calling की सुविधा मिलेगी।
2G Users को खासतौर पर मिलेगा फायदा
Jio के मुताबिक यह Offer खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो अभी भी 2G Feature Phone इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे ग्राहक आमतौर पर हर महीने करीब ₹199 का Recharge कराते हैं, जो छह महीने में लगभग ₹1,200 बैठता है। यानी ₹1,499 में Phone और छह महीने का Recharge दोनों मिलने से 2G से 4G पर Shift होने का असली खर्च मात्र ₹299 रह जाता है। हालांकि ग्राहक को Phone खरीदते समय पूरे ₹1,499 चुकाने होंगे।
Fast Internet के साथ Entertainment भी फ्री
4G पर Shift होने के साथ ग्राहकों को Ultra Fast Internet मिलेगा। साथ ही JioBharat Phone में JioTV के 500 से ज्यादा चैनल, JioHotstar पर Cricket, Movies और Entertainment, Music और JioPay के जरिए UPI Payment जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
Phone की Specifications और Eligible Models
JioBharat Phone में 2.4 इंच का Display और 2000mAh की Battery दी गई है। यह Offer JioBharat के चुनिंदा A1, B1, B2 और B3 Models पर लागू है।