अब एक क्लिक में पता चलेगा आपकी जेब की सेहत, JioFinance लाया दो धांसू फीचर्स

JioFinance+ पर मिलेगा कैशबैक-गोल्ड बोनस, JioFinance360 देगा पूरा फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर

Sep 10, 2026 - 22:31
Sep 10, 2026 - 22:51
 0
अब एक क्लिक में पता चलेगा आपकी जेब की सेहत, JioFinance लाया दो धांसू फीचर्स

अनन्य सोच । आपका पैसा सही दिशा में खर्च हो रहा है या नहीं, कर्ज कितना बढ़ रहा है और बचत कहां चूक रही है—अब इन सारे सवालों का जवाब एक ही ऐप में मिलेगा। JioFinance ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो न सिर्फ फाइनेंशियल प्लानिंग को आसान बनाएंगे बल्कि हर ट्रांजैक्शन पर एक्स्ट्रा फायदा भी देंगे।

JioFinance+ मेंबरशिप पर मिलेगा जबरदस्त कैशबैक

कंपनी ने JioFinance+ नाम से एक मेंबरशिप प्रोग्राम शुरू किया है, जिसे शुरुआती ऑफर के तहत पहले 365 दिनों तक बिल्कुल मुफ्त रखा गया है। इस मेंबरशिप के तहत पात्र पर्सनल लोन लेने पर ग्राहकों को 5,000 रुपए तक और क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। इतना ही नहीं, 2,500 रुपए या उससे ज्यादा की एकमुश्त गोल्ड खरीद पर एक प्रतिशत अतिरिक्त गोल्ड और पात्र ट्रांजैक्शन पर पच्चीस प्रतिशत ज्यादा जियोपॉइंट्स भी दिए जाएंगे।

JioFinance360 बताएगा आपकी फाइनेंशियल हेल्थ का पूरा हाल

दूसरा फीचर JioFinance360 ग्राहक की बैंकिंग, निवेश, लोन, बीमा और अन्य वित्तीय जानकारी को एक साथ जोड़कर शून्य से सौ के बीच एक फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर तैयार करेगा। यह स्कोर बताएगा कि खर्च और बचत के बीच संतुलन कैसा है, कर्ज का बोझ कितना है, निवेश सही दिशा में जा रहा है या नहीं, बीमा कवरेज पर्याप्त है या नहीं और टैक्स बचाने की कोई गुंजाइश बाकी है या नहीं। खास बात यह है कि यह पूरी रिपोर्ट मुफ्त में मिलेगी, साथ ही जरूरत के मुताबिक सुधार के सुझाव भी दिए जाएंगे।

कंपनी का क्या है कहना

जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड की सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने बताया कि इन नए फीचर्स को लाने का मकसद ग्राहकों को उनकी वित्तीय स्थिति की स्पष्ट तस्वीर देना है, ताकि वे हर पात्र ट्रांजैक्शन पर अधिकतम फायदा उठा सकें।