Baskars Dance Institute: बॉलीवुड सॉन्स पर जमकर थिरके नन्हे-मुन्ने डांसर्स

Jun 23, 2024 - 21:54
Jun 24, 2024 - 17:42
 0
Baskars Dance Institute: बॉलीवुड सॉन्स पर जमकर थिरके नन्हे-मुन्ने डांसर्स

Ananya soch: Baskars Dance Institute

अनन्य सोच। Baskars Dance Institute:  बॉलीवुड सॉन्ग्स पर थिरकते नन्हे-मुन्ने डांसर्स की प्रस्तुति से सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. मौका था बस्कर्स डांस संस्था के आरआईसी सभागार में हुए 29वें वार्षिक समारोहLittle dancers danced to Bollywood songs फ्यूजन 2024 का. कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित हुआ.

कार्यक्रम में संस्था के चार से 22 वर्ष के करीब 400 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न थीम्स पर आधारित किए गए नृत्य एवं रंग-बिरंगे परिधानों एवं प्रॉप्स से सुसज्जित कलाकार रहे. प्रतिभागियों के एक ग्रुप ने बहुचर्चित हिप हॉप डांस मूवमेंट्स पर बेहतरीन प्रस्तुति पेश कर लोगों की वाहवाही बटोरी. एक ग्रुप ने भक्त की कहानी को स्टेज पर डांस के माध्यम से सजीव रूप में पेश कर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया. इस प्रस्तुति में प्रतिभागियों ने डांस के साथ-साथ चेहरे के हाव-भाव का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला. वहीं बहुचर्चित डॉयलॉग्स को स्टाइलिश मनोरंजन अंदाज में नृत्य के साथ प्रस्तुति किया गया. भगवान शिव पर आस्था पर आधारित एक आकर्षण थीम भी आकर्षण का केन्द्र रही. इस थीम में लय-ताल का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला.