अनंत महल में उतरे जमीन पर सितारे! मिस ओशियन वर्ल्ड-मिस फ्यूजन इंडिया के प्री-फिनाले में दिखा 20 देशों का जलवा

जयपुर की हेरिटेज पहचान को नया अंदाज देते हुए मानसरोवर के अनंत महल में एक शानदार शाम सजी, जहां दुनियाभर की खूबसूरत कंटेस्टेंट्स ने अपनी संस्कृति और टैलेंट से हर किसी का दिल जीत लिया।

Aug 21, 2026 - 20:47
Aug 21, 2026 - 20:50
 0
अनंत महल में उतरे जमीन पर सितारे! मिस ओशियन वर्ल्ड-मिस फ्यूजन इंडिया के प्री-फिनाले में दिखा 20 देशों का जलवा

अनन्य सोच। हेरिटेज और ट्रेडिशन के लिए मशहूर पिंक सिटी में एक बार फिर ग्लैमर की चमक बिखरी। मानसरोवर स्थित अनंत महल (Ananta Mahal) में फ्यूजन ग्रुप की ओर से मिस ओशियन वर्ल्ड (Miss Ocean World) और मिस फ्यूजन इंडिया (Miss Fusion India) के प्री-फिनाले (Pre-Finale) का शानदार आयोजन किया गया, जिसने मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि इस इवेंट में मिस ओशियन वर्ल्ड की करीब 20 देशों की प्रतिभागियों ने अपने-अपने देश की परंपरा और संस्कृति को नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड (National Costume Round) के जरिए बखूबी पेश किया। वहीं मिस फ्यूजन इंडिया की फाइनलिस्ट्स ने टैलेंट राउंड (Talent Round) में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जगमगाती लाइट्स और शानदार सजावट के बीच हुए इन परफॉर्मेंस ने मानो पूरे मंच को सितारों से सजा दिया।

अनंत महल के लोकेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि इस बार खासतौर पर ट्रेडिशनल और कल्चरल पहलुओं को बढ़ावा देने के मकसद से ही इस भव्य आयोजन के लिए अनंत महल को चुना गया।

प्री-फिनाले की जज पैनल में भी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं, जिनमें मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 लॉरा हडसन, मिस ओशियन वर्ल्ड डायरेक्टर एकता जैन, द मिस ग्लोब इंडिया 2025 जैस्मीन राणा, मिस अर्थ इंडिया प्रियन सैन और मिस प्लैनेट इंडिया 2024 दिव्या राव का नाम शामिल है। कार्यक्रम की मेजबानी मिस राजस्थान 2026 श्रीजा गुप्ता ने संभाली, जिन्होंने अपने अंदाज से पूरे शो को और खास बना दिया।

अब सबकी निगाहें कल होने वाले मिस फ्यूजन इंडिया के ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) पर टिकी हैं, जहां द मिस ग्लोब इंडिया, मिस ओशियन इंडिया और मिस प्लैनेट इंडिया की ऑफिशियल क्राउनिंग सेरेमनी होगी। यह मौका न सिर्फ प्रतिभागियों बल्कि जयपुर के फैशन और ग्लैमर प्रेमियों के लिए भी खासा दिलचस्प रहने वाला है।