Jaipur में रंगों से सजेगा North East: 6 राज्यों के 10 Artists कैनवास पर उतारेंगे पूर्वोत्तर की आत्मा

गुलाबी नगरी में कूची और रंगों का अनोखा संगम सजने जा रहा है। Octave 2026 के तहत 28 सितंबर से सात दिवसीय North East Painters Camp शुरू हो रहा है, जिसमें पूर्वोत्तर के 10 नामचीन चित्रकार नई कृतियां रचेंगे।

Sep 28, 2026 - 18:31
Sep 28, 2026 - 18:33
 0
Jaipur में रंगों से सजेगा North East: 6 राज्यों के 10 Artists कैनवास पर उतारेंगे पूर्वोत्तर की आत्मा

अनन्य सोच । पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की ओर से होने वाले Octave 2026 से पहले यह Painters Camp आयोजित हो रहा है। इसे केंद्रीय Lalit Kala Akademi, नई दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है। सात दिन तक चित्रकार पूर्वोत्तर के जनजीवन, प्रकृति और परंपराओं को कैनवास पर उकेरेंगे।

कौन-से कलाकार, कौन-से राज्य

त्रिपुरा से अभिजीत भट्टाचार्जी और निशान कुरी, असम से कौशिक कुंडू और प्रियम तालुकदार, मेघालय से बनियार्जिंगुमुत जी एल मावफलंग और ए इमोजेन फ्रांसेस्का वाहलांग शिविर का हिस्सा होंगे। अरुणाचल प्रदेश से मारबा कामकी और एजुम रीबा, मिजोरम से लालजाव्मकिया और मणिपुर से राहुलदेव सीरम भी अपनी कला दिखाएंगे।

कला के जरिए संस्कृति की यात्रा

केंद्र के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी के अनुसार Octave का मकसद पूर्वोत्तर की कला और विरासत को देश के हर कोने तक पहुंचाना है। चित्रकला इस यात्रा का अहम रंग है। जयपुर के Art Lovers को कलाकारों की नजर से पूर्वोत्तर को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

1 अक्टूबर से मंच पर Dance और Music

Rajasthan International Centre में 1 से 4 अक्टूबर तक Octave 2026 में आठ राज्यों के लोक व शास्त्रीय नृत्य, संगीत, पारंपरिक परिधान और Craft Mela भी होंगे। उद्घाटन 1 अक्टूबर की शाम 7 बजे होगा, जिसमें राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मुख्य अतिथि रहेंगे। समापन 4 अक्टूबर को नागालैंड के Divine Connection रॉक बैंड की प्रस्तुति से होगा।