Heatwave Alert Rajasthan: सरकार की सख्त एडवाइजरी जारी—लू से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें; जानिए पूरी गाइड
बढ़ते तापमान के बीच अलर्ट—बच्चों, बुजुर्गों और श्रमिकों के लिए विशेष सावधानियां; आपात स्थिति में 108/112 पर तुरंत मदद
अनन्य सोच। Weather Alert Rajasthan: प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और आगामी हीटवेव (लू) के खतरे को देखते हुए Rajasthan Government ने (Heatwave Advisory) आमजन की सुरक्षा के लिए व्यापक एडवाइजरी जारी की है। (Disaster Management Rajasthan) आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की उप शासन सचिव शैफाली कुशवाहा ने बताया कि “क्या करें और क्या न करें” पर आधारित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि नागरिक लू के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रह सकें।
आमजन के लिए जरूरी सावधानियां
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमित रूप से मौसम अपडेट लेते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और ओआरएस, छाछ, लस्सी व नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। धूप में निकलते समय हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर को ढकें और सनग्लासेस व सनस्क्रीन का उपयोग करें।
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
नियोक्ताओं और श्रमिकों के लिए निर्देश
कार्यस्थलों पर ठंडा पेयजल, ओआरएस और प्राथमिक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। श्रमिकों को सीधी धूप से बचाने के लिए छायादार स्थान और भारी कार्य सुबह या शाम के समय कराने के निर्देश दिए गए हैं। हीट स्ट्रेस के लक्षणों के प्रति जागरूकता भी जरूरी बताई गई है।
पशुपालकों के लिए विशेष सलाह (Summer Safety Tips)
पशुओं को छायादार स्थान पर रखें और ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें। दोपहर 11 से 4 बजे के बीच उनसे कार्य न लें। शेड को ठंडा रखने के लिए पुआल या चूने का उपयोग करने और चारे में हरा चारा व मिनरल मिक्स शामिल करने की सलाह दी गई है।
आपात स्थिति में क्या करें? (Public Health India)
यदि किसी व्यक्ति को चक्कर, कमजोरी, सिरदर्द या अत्यधिक पसीना आए तो उसे तुरंत ठंडे स्थान पर ले जाएं और ओआरएस या नींबू पानी दें। गंभीर लक्षण जैसे बेहोशी या तेज बुखार होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें। (Emergency Services 108) जरूरत पड़ने पर 108 या 112 पर संपर्क करें।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सावधानी और जागरूकता ही हीटवेव से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।