Rajasthan ने निवेश की दौड़ में मारी बाजी! NITI Aayog Ranking में मिली बड़ी कामयाबी, Investors का भरोसा हुआ और मजबूत
Rajasthan ने निवेश के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। NITI Aayog Investment Friendliness Index में राज्य को 'Leading State' की श्रेणी में शामिल किया गया है। Rules Simplification में देश में दूसरा और Investment Promotion Policies में तीसरा स्थान हासिल कर राजस्थान ने यह साबित कर दिया है कि अब यह सिर्फ पर्यटन नहीं, बल्कि Investment Destination के रूप में भी तेजी से उभर रहा है। आखिर किन सुधारों ने दिलाई यह बड़ी सफलता, जानिए पूरी रिपोर्ट...
अनन्य सोच। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा निवेश को बढ़ावा देने के लिए किए गए सुधारों का असर अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है। NITI Aayog द्वारा जारी Investment Friendliness Index में राजस्थान को 'Leading States' की श्रेणी में स्थान मिला है। समग्र रैंकिंग में राज्य देशभर में 10वें और बड़े राज्यों में 8वें स्थान पर रहा। वहीं Regulatory Ease यानी नियमों के सरलीकरण में राजस्थान ने दूसरा, Investment Promotion Policies में तीसरा और Resources के क्षेत्र में पांचवां स्थान हासिल किया है।
Raj Nivesh Portal बना Investors की पहली पसंद
राज्य सरकार ने निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए Raj Nivesh Portal को लगातार मजबूत किया है। वर्तमान में इस पोर्टल पर 18 विभागों की 190 Online Services उपलब्ध हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पोर्टल पर 34,704 Applications प्राप्त हुए, जबकि 2026-27 में 30 जून तक 30 हजार से अधिक आवेदन मिले। इनमें से 17 हजार से ज्यादा मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। प्रमुख सेवाओं में औसत Approval Time भी लगातार कम हुआ है।
30 नई Policies ने बदली निवेश की तस्वीर
पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने 30 से अधिक नई Sectoral Policies लागू की हैं। इनमें MSME, Textile, Logistics, Export Promotion, Data Center, Semiconductor, Aerospace & Defence, Clean Energy और Global Capability Centers (GCC) जैसी नीतियां शामिल हैं। इन सुधारों ने राजस्थान को उद्योगों के लिए अधिक आकर्षक बनाया है।
Rising Rajasthan Summit से मिला बड़ा Boost
राज्य में आयोजित Rising Rajasthan Global Investment Summit ने निवेश माहौल को नई गति दी। समिट के दौरान 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के MoUs हुए, जिनमें से करीब 9 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर Ground Breaking शुरू हो चुकी है। सरकार इन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा और निवेशकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी विशेष ध्यान दे रही है।
विशेष बात यह है कि NITI Aayog का यह सूचकांक केवल सरकारी आंकड़ों पर आधारित नहीं है, बल्कि इसमें Investors Feedback को भी शामिल किया गया है। यही वजह है कि यह उपलब्धि राजस्थान में बढ़ते निवेशकों के भरोसे की वास्तविक तस्वीर पेश करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही गति बनी रही तो आने वाले वर्षों में Rajasthan देश के सबसे पसंदीदा Investment Hub के रूप में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सकता है।