सितंबर में राजस्थान पुलिस का Cyber Alert, गांव से शहर तक चलेगा जागरूकता अभियान
अनन्य सोच। ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान पुलिस अब सितंबर को ‘Cyber Safe Rajasthan’ Awareness Month के तौर पर मनाने जा रही है। पूरे महीने चलने वाले इस अभियान में सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि स्कूल-कॉलेज, बाजार, गांव, खेल संगठन और सोशल मीडिया से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। खास तौर पर Digital Arrest, Investment Fraud और Online Scam से बचाव का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
DGP के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अभियान
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर शुरू होने वाले इस अभियान को राज्य से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाने की तैयारी है। अभियान के संचालन के लिए SP-1 (R4C) को राज्य नोडल अधिकारी और प्रत्येक जिले में Additional SP स्तर के अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
राजस्थान पुलिस का फोकस इस बार केवल साइबर अपराध होने के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा। लोगों को पहले से सतर्क कर Cyber Fraud Prevention को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
Senior Citizens और Pensioners पर खास नजर
साइबर ठगों के निशाने पर रहने वाले Senior Citizens और Pensioners के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम होंगे। पुलिस साइबर सेल के अधिकारी पेंशन विभाग के सहयोग से उन्हें Digital Arrest, फर्जी निवेश योजनाओं और ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए तरीकों की जानकारी देंगे।
स्कूल-कॉलेजों में Quiz से Workshop तक
अभियान के दौरान Schools, Colleges और Universities में Lectures, Workshops, Seminars, Quiz और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का संदेश देने के लिए Human Chain भी बनाई जाएगी। इसके जरिए युवाओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया जाएगा।
बाजार और सार्वजनिक जगहों पर पहुंचेगा संदेश
पुलिस का जागरूकता अभियान बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों तक पहुंचेगा। यहां Street Play, Awareness Stall, Posters और Audio-Video Messages के जरिए साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए जाएंगे।
युवा करेंगे Run और Cycle Rally
अभियान में Cyber Volunteers, NSS और NCC Cadets को भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी और जिला खेल अधिकारियों के सहयोग से Cyber Awareness Run और Cycle Rally आयोजित की जाएंगी।
गांवों तक पहुंचेगा Cyber Safety का संदेश
शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों को भी अभियान का अहम हिस्सा बनाया गया है। Panchayati Raj Department और डाक विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता गतिविधियां कराई जाएंगी।
पुलिस की यह पहल इसलिए अहम है क्योंकि Cyber Crime का तरीका लगातार बदल रहा है। ऐसे में सितंबर का यह अभियान लोगों को ठगी से बचने के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में ज्यादा सतर्क रहने का संदेश देगा।