RIC में 'ऑल मेन आर डॉग्स' का मंचन, Comedy और Satire के जरिए उठे गंभीर सवाल
जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में नाट्य कुंभ 2026 के तहत नाटक 'ऑल मेन आर डॉग्स' का मंचन हुआ। हास्य और व्यंग्य के साथ न्याय और विश्वास जैसे सवाल उठे।
अनन्य सोच । राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में नाट्य कुंभ 2026 के तहत नाटक 'ऑल मेन आर डॉग्स' का मंचन हुआ। नाटक की कहानी यौन उत्पीड़न की शिकायत की पुलिस जांच के इर्द-गिर्द घूमती है। जांच आगे बढ़ने के साथ नए आरोप सामने आते हैं, कई राज खुलते हैं और गवाहों के अलग-अलग बयान मामले को और उलझा देते हैं।
Social Satire के जरिए गंभीर विषय
नाटक में स्त्री-पुरुष संबंध, विश्वास, शक्ति और न्याय जैसे विषय उठाए गए। प्रस्तुति दर्शकों को किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों और परिस्थितियों को समझने की जरूरत पर सोचने के लिए प्रेरित करती है। हास्य और सामाजिक व्यंग्य के मेल से यह नाटक मनोरंजन के साथ सत्य, न्याय और मानवीय व्यवहार की जटिलताओं पर भी सवाल खड़े करता है।
नाट्य कुंभ में रंगमंच की विविधता
RIC में आयोजित नाट्य कुंभ 2026 के जरिए दर्शकों को रंगमंच की विविध विधाओं और समकालीन सामाजिक विषयों पर आधारित नाटक देखने का अवसर मिल रहा है।