RIICO का बड़ा ऑफर: राजस्थान में 500 से ज्यादा Plots पर बनेगा अपना Business, 13-14 अक्टूबर तक जमा करें EMD
अपना उद्योग या कारोबार शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए RIICO ने मौका दिया है। प्रदेश के कई औद्योगिक क्षेत्रों में 500 से अधिक भूखंड E-Auction से आवंटित होंगे। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
अनन्य सोच । राजस्थान में नया उद्यम लगाने की चाह रखने वालों के लिए रीको (RIICO) ने दरवाजे खोल दिए हैं। प्रदेश में Industrial Development और Investment को बढ़ावा देने के लिए रीको विभिन्न Industrial Areas में 500 से अधिक भूखंड ई-नीलामी के जरिए आवंटित करेगा।
किन-किन श्रेणियों के भूखंड हैं शामिल
उपलब्ध भूखंडों में औद्योगिक, व्यावसायिक, लॉजिस्टिक्स, आवासीय और ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट शामिल हैं। इसके अलावा अस्पताल, नर्सिंग होम, कियोस्क, स्कूल, दुकानें और पेट्रोल पंप के लिए भी भूखंड उपलब्ध हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख क्या है
इन भूखंडों के लिए ऑनलाइन आवेदन और EMD जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। EMD जमा कराने की अंतिम तिथि 13 और 14 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इच्छुक निवेशक इस अवधि में रीको की E-Auction प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
Plug and Play और किराए पर भी मौका
रीको ने Plug and Play, Sports Facility और Working Housing Facility विकसित करने के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भिवाड़ी-द्वितीय, भरतपुर, कोटा, किशनगढ़, सवाई माधोपुर, उदयपुर, झालावाड़, नागौर और श्रीगंगानगर में 28 भूखंड रेंटल बेसिस पर दिए जाएंगे।
सीतापुरा में तैयार मॉड्यूल्स
जयपुर के सीतापुरा स्थित Flatted Factory Complex में गारमेंट एवं अपैरल, जेम्स एंड ज्वैलरी और आईटी सेक्टर के उद्योगों के लिए Plug and Play Module भी ई-नीलामी से आवंटित होंगे। ये लाइसेंस फीस के आधार पर दिए जाएंगे। इससे उद्यमियों को तैयार और आधुनिक सुविधाओं वाले परिसर में काम शुरू करने का अवसर मिलेगा।
रीको का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य निवेशकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देना और औद्योगिक विकास, निवेश व रोजगार के नए अवसरों को गति देना है।