171 अभ्यर्थी हुए बाहर, अब सिर्फ इन उम्मीदवारों की खुली किस्मत! जानें दस्तावेज सत्यापन की पूरी प्रक्रिया
अनन्य सोच। प्रोफेसर और कोच भर्ती परीक्षा-2025 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। Rajasthan Public Service Commission (RPSC) ने चार विषयों के पदों के लिए considered list यानी विचारित सूची जारी कर दी है, जिसने कई उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
आयोग की ओर से जारी इस सूची में संस्कृत विषय के 18, बायोलॉजी के 42, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के 1 और म्यूजिक के 1 अभ्यर्थी को अस्थाई तौर पर document verification के लिए शामिल किया गया है। हालांकि आयोग सचिव ने साफ किया है कि यह कोई फाइनल selection list या मेरिट सूची नहीं है, बल्कि सिर्फ पात्रता जांचने के लिए तैयार की गई प्रारंभिक सूची है। असली और अंतिम परिणाम दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद ही जारी किया जाएगा।
इस सूची में शामिल सभी उम्मीदवारों के लिए अब अगला कदम काफी अहम है। उन्हें अपनी SSO ID के जरिए रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन करके 8 सितंबर से 14 सितंबर के बीच अपना detailed application form ऑनलाइन भरना अनिवार्य होगा। इस दौरान आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी जरूरी होगा, वरना दावेदारी खारिज हो सकती है।
एक जरूरी बात यह भी है कि फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को उसका प्रिंट निकालकर दो प्रतियों में संभालकर रखना होगा। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा तय की गई तारीख और स्थान पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। ध्यान रहे, अगर कोई अभ्यर्थी तय तारीख पर उपस्थित नहीं होता है, तो उसे सीधे अपात्र मानते हुए परिणाम से बाहर कर दिया जाएगा।
इस बीच एक चौंकाने वाला आंकड़ा भी सामने आया है। OMR sheet में 10 प्रतिशत से ज्यादा सवालों के जवाब न भरने की वजह से कुल 171 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इनमें संस्कृत के 99, बायोलॉजी के 64, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का 1 और म्यूजिक के 7 अभ्यर्थी शामिल हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों के नाम विचारित सूची में हैं, उनके लिए अब तय समय सीमा में सभी प्रक्रियाएं पूरी करना बेहद जरूरी हो गया है।