Senior Women's T20 Trophy: Suman Meena की Captaincy में Rajasthan Team Chandigarh रवाना, 26 Oct को Haryana से पहला Match
BCCI Senior Women's T20 Trophy के लिए Rajasthan की टीम Suman Meena की कप्तानी में Chandigarh रवाना। 26 अक्टूबर को Haryana से पहला मुकाबला। देखें Full Schedule और Squad।
अनन्य सोच । BCCI की Senior Women's T20 League में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान की महिला टीम सुमन मीणा की कप्तानी में आज चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। टीम अपने अभियान की शुरुआत 26 अक्टूबर को हरियाणा के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के New Chandigarh Ground पर खेला जाएगा।
Full Schedule: सात League Matches
टूर्नामेंट में राजस्थान 27 अक्टूबर को सौराष्ट्र, 29 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, 2 नवंबर को बड़ौदा, 4 नवंबर को आंध्र प्रदेश और 6 नवंबर को ओडिशा से भिड़ेगी। सभी मैच New Chandigarh में ही खेले जाएंगे।
Rajasthan Squad: किन खिलाड़ियों पर भरोसा
टीम में सीजे भाटी (विकेटकीपर), डिम्पल कंवर, हैप्पी कुमारी, ज्योति चौधरी, मेघा सैनी, रिंकू, संगीता कुमावत, शानु सेन, श्रेया जोशी, सिद्धि शर्मा, सोनल कलाल, सुमित्रा जाट, तनिका शर्मा और तनुजा वैष्णव शामिल हैं। कप्तानी सुमन मीणा के पास है।