Super Model Worldwide-2026: जयपुर में 25 अक्टूबर को Grand Finale, 40 देशों की मॉडल्स होंगी शामिल

Jaipur में 25 अक्टूबर को एस्थेरिया रिसॉर्ट एंड स्पा में Super Model Worldwide-2026 का Grand Finale होगा। National Costume, Theme और Evening Gown राउंड की पूरी जानकारी।

Oct 20, 2026 - 13:14
Oct 20, 2026 - 13:31
 0
Super Model Worldwide-2026: जयपुर में 25 अक्टूबर को Grand Finale, 40 देशों की मॉडल्स होंगी शामिल

अनन्य सोच । गुलाबी नगरी जयपुर एक बार फिर world map पर चमकने को तैयार है। शहर Super Model Worldwide-2026 की मेजबानी करेगा, जिसका Grand Finale 25 अक्टूबर को आगरा रोड स्थित एस्थेरिया रिसॉर्ट एंड स्पा में होगा। आयोजकों के अनुसार इसमें करीब 40 देशों की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। होटल प्राइम सफारी में इस आयोजन का poster launch किया गया।

एस्थिरिया ग्रुप ऑफ होटेल्स एंड रिजॉर्ट्स के चेयरमैन व फाउंडर डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि एक साथ इतने देशों की मॉडल्स का जयपुर आना अपने आप में खास है। आयोजन प्रियंका इवेंट्स की ओर से किया जा रहा है।

तीन राउंड में होगा मूल्यांकन

ऑर्गेनाइजर प्रियंका नितिन दुबे के मुताबिक प्रतियोगिता में तीन प्रमुख राउंड होंगे:

National Costume Round: विभिन्न देशों की पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक विरासत की झलक।

Theme Round: प्रतिभागी अपनी creativity और personality दिखाएंगी।

Evening Gown Round: stage presence, confidence और समग्र व्यक्तित्व का आकलन।

जूरी में मेक्सिको, किर्गिस्तान, रूस, साइबेरिया, अमेरिका, कजाकिस्तान और भारत का प्रतिनिधित्व रहेगा।

कौन-कौन से देश होंगे खास

प्रतिभागियों में इथियोपिया की एडोम डेरेजे माइकल, जॉर्जिया की लिया गुगुशविली, भारत की नेहा सिंह, कजाकिस्तान की मलिका बेइसेक, फिलीपींस की एंजेल लॉरे नोसीडल, न्यूजीलैंड की ट्रिशिया आइरीन ब्राउन और रूस की वेरोनिका नेगोदा शामिल हैं। इनके अलावा लेबनान, बेलारूस, एस्टोनिया, फिनलैंड, किर्गिस्तान और अमेरिका की मॉडल्स भी हिस्सा लेंगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा

23 अक्टूबर को बारात थीम पर grand welcome होगा। इसी दौरान opening video, national costume और अलग-अलग थीम पर photoshoot होंगे। रिहर्सल और preliminary round भी आयोजित होंगे। 24 अक्टूबर को sightseeing होगी और 25 अक्टूबर को Grand Finale।

आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य fashion और modeling के क्षेत्र में प्रतिभाशाली लोगों को international platform देना और अलग-अलग देशों की संस्कृति को एक मंच पर लाना है। साथ ही जयपुर को fashion, modeling और tourism के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का प्रयास है।

पोस्टर लॉन्च के मौके पर सफारी ग्रुप से पवन गोयल, कन्नू मेहता, नवीन, प्रतीक जोशी और आयुष सोनी, तथा प्रियंका इवेंट्स से नवीन शर्मा और अंशुल जैन मौजूद रहे।