Supermodel Worldwide 2026: जॉर्जिया की लिया गुगुशविली बनीं मिस सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-2026, अमेरिका की ल्यूडमिला ने जीता मिसेज का ताज
जयपुर में Supermodel Worldwide 2026 के Grand Finale में 40 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जॉर्जिया की लिया गुगुशविली Miss और अमेरिका की ल्यूडमिला Mrs विजेता बनीं।
अनन्य सोच । गुलाबी नगरी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता Supermodel Worldwide-2026 के ग्रैंड फिनाले में जॉर्जिया की लिया गुगुशविली ने Miss कैटेगरी और अमेरिका की ल्यूडमिला व्लादिमिरोवना वॉरेन वेट्रेल ने Mrs कैटेगरी का खिताब जीता। आगरा रोड स्थित एस्थेरिया बेरीज रिसॉर्ट एंड स्पा में रविवार को हुए इस फिनाले में 40 देशों की प्रतिभागियों ने प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के दम पर मुकाबला किया।
Miss कैटेगरी: भारत की नेहा सिंह चौथी रनर-अप
मिस कैटेगरी में फिलीपींस की प्रतिभागी प्रथम, कजाकिस्तान की द्वितीय और इथियोपिया की तृतीय रनर-अप रहीं। भारत की नेहा सिंह चतुर्थ रनर-अप बनीं। मिस टीन सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-2026 का खिताब किर्गिस्तान की प्रतिभागी को मिला। फिलीपींस को ब्रांड एंबेसडर का खिताब भी दिया गया।
Mrs कैटेगरी में अमेरिका का दबदबा
मिसेज कैटेगरी में मध्य एशिया की ओक्साना बोब्रिशेवा प्रथम रनर-अप रहीं। किर्गिस्तान द्वितीय, फिलीपींस तृतीय और कजाकिस्तान चतुर्थ रनर-अप रहीं, जबकि एस्टोनिया की लेइली गैनुत्दिनोवा पांचवीं रनर-अप घोषित हुईं। बेलारूस को मिसेज टूरिज्म वर्ल्डवाइड-2026, फिनलैंड को ब्रांड एंबेसडर, न्यूजीलैंड को मिसेज इंफ्लुएंसर ऑफ द ईयर, लेबनान को मिसेज कल्चरल एंबेसडर, कैस्पियन क्षेत्र को वुमन ऑफ इंस्पिरेशन और मेक्सिको को मिसेज सुपरमॉडल वर्ल्डवाइड-अमेरिकाज का खिताब मिला।
विशेष पुरस्कारों में भी कई देश आगे
मिस कैटेगरी में फिलीपींस ने पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड और मिस चैरिटी क्वीन का खिताब जीता, जबकि लेबनान की प्रतिभागी मिस एंबेसडर ऑफ पीस चुनी गईं। मिसेज कैटेगरी में किर्गिस्तान ने पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड और मिसेज चैरिटी क्वीन के खिताब अपने नाम किए।
आयोजक और अतिथि
आयोजक प्रियंका और नितिन दूबे के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में डॉ. अजय शर्मा, पवन गोयल, जे डी महेश्वरी, हिम्मत सिंह, पियूष गुप्ता और तेजंदर सिंह राजावत सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।