सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! UPSC ने निकाली बंपर भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें अप्लाई

केंद्र सरकार में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, और इसके लिए उम्मीदवारों के पास तीन हफ्ते से ज्यादा का समय है।

Sep 26, 2026 - 23:15
Sep 26, 2026 - 23:21
 0
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! UPSC ने निकाली बंपर भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें अप्लाई

अनन्य सोच । संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारत सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अब इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

26 सितंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

आयोग के अनुसार विस्तृत विज्ञापन संख्या 12/2026 उम्मीदवारों के लिए आवश्यक निर्देशों सहित आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार 26 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं, यानी उनके पास करीब तीन सप्ताह का समय उपलब्ध है।

कहां और कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं, जबकि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल upsconline.nic.in के माध्यम से पूरी करनी होगी।

निर्देशों का पालन करना जरूरी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवार विज्ञापन में दिए गए सभी विस्तृत दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसी के अनुसार अपना आवेदन पत्र भरें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की गलती न हो।

समय रहते करें आवेदन, न करें देरी

करियर विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्र सरकार की नौकरियों को लेकर युवाओं में हमेशा जबरदस्त क्रेज रहता है, ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।