सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में Campus Placement Camp

जयपुर के सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में Campus Placement Camp और Career Seminar हुआ। करीब 500 युवाओं ने भाग लिया, 366 का नियोजन और 28 का प्रशिक्षण हेतु चयन हुआ।

Oct 15, 2026 - 23:26
Oct 15, 2026 - 23:27
 0
सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में Campus Placement Camp
सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय, जयपुर में आयोजित Campus Placement Camp के दौरान आशार्थी और नियोजक।

अनन्य सोच । संभागीय रोजगार कार्यालय, जयपुर ने गुरुवार को सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय, जयपुर में एक दिवसीय Campus Placement Camp एवं Career Seminar का आयोजन किया। शिविर में लगभग 500 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 366 का विभिन्न पदों पर नियोजन हुआ।

Career Seminar में Skill Development पर जोर

रोजगार कार्यालय की संयुक्त निदेशक नवरेखा ने विद्यार्थियों और आशार्थियों को अपने कौशल का विकास कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभागीय योजनाओं, रोजगार की संभावनाओं और कौशल प्रशिक्षण के महत्व की जानकारी दी।

AI और विदेशों में रोजगार की संभावनाएं

सेमिनार में अनाम कुमार ने Artificial Intelligence के बढ़ते उपयोग, उसके व्यावहारिक महत्व और विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विदेशों में रोजगार के अवसरों, इसके लिए जरूरी कौशल और वैश्विक स्तर पर Career Building की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं को नई तकनीक अपनाने और अपने कौशल निखारने के लिए प्रेरित किया।

25 Employers ने की प्रारंभिक Selection

शिविर में निजी क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों के 25 नियोजकों ने आशार्थियों की योग्यता और कौशल के अनुरूप प्रारंभिक चयन प्रक्रिया पूरी की। युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों और भविष्य की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया।

394 का प्राथमिक चयन

शिविर में 394 बेरोजगार आशार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। इनमें से 366 का विभिन्न पदों पर नियोजन हुआ और 28 का प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया।

प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. डॉ. उपेन्द्र पण्डेल (अध्यक्ष), प्रो. डॉ. रितू गिलहोत्रा (उपाध्यक्ष), मेजर जनरल (रि.) सतवीर सिंह (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी) और जसबीर चावला (ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड) मौजूद रहे। राघवेन्द्र सिंह (जिला कौशल समन्वयक, RSLDC) तथा रोजगार विभाग से सुमन कुम्पावत (सहायक निदेशक), चन्द्रप्रकाश मीणा (क. रोजगार अधिकारी), राजेश कुमार, निर्मला शर्मा, रजनी गोयल और ज्योति कुमारी शर्मा ने भी भाग लिया।