प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त राज्य का सपना हो रहा साकार
अविनाश पाराशर। जन- जन तक पहुंच रहे कपड़े के थैले, प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग्स का उपयोग नहीं करने की अपील अब घरों से दुकानों तक

Ananya soch
अनन्य सोच। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग नहीं करने एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग्स के स्थान पर कपड़े का थैला उपयोग करने के प्रति जागरूक करने के लिए वृहद स्तर पर चलायी जा रही जन- जागरूकता मुहिम के तहत मंडल के अधिकारियों द्वारा कार्यालय समय के अतिरिक्त स्थानीय निवासियों के घर जाकर उन्हें न केवल कपड़े के थैले वितरित कर रहे है बल्कि प्रतिबंधित प्लास्टिक केरी बैग्स का उपयोग नहीं करने के लिए शपथ भी दिलवा रहे है। इसी मुहिम के तहत अब मंडल के अधिकारी घर- घर तो जा ही रहे है साथ ही व्यापारिक संस्थानों एवं स्थानीय दुकानों पर जाकर भी कपड़े के थैले वितरित कर प्रतिबंधित प्लास्टिक की वस्तुओं का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलवा रहे है ।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव श्री एन विजय ने कहा कि आमजन की अपेक्षित एवं सार्थक भागीदारी के साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त राज्य की साकार होती संकल्पना बेहद ख़ुशी का विषय है. उन्होंने कहा कि मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यालय कार्यों के अतिरिक्त कपड़े के थैले वितरित कर प्रतिबंधित प्लास्टिक की वस्तुएं उपयोग न करने के लिए शपथ दिलवाना कहीं न कहीं न केवल सम्बंधित नागरिक की पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी को तय करता है बल्कि अपने आस- पास एवं परिवारजनों में भी इस सन्देश को पहुंचाने व जागरूक करने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने मंडल अधिकारीयों एवं कर्मचारियों द्वारा उक्त मुहीम के तहत किये जा रहे सार्थक प्रयासों की प्रंशसा करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के एक स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करना एवं समाज के सभी वर्गों को इस मुहीम में शामिल करना पर्यावरण संरक्षण के प्रति अहम कदम है।
इस मौके पर मौजूद राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री अशोक कुमार गुप्ता ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मंडल द्वारा किये जा रहे प्रयास पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ते सार्थक कदम है जिसके तहत प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है की वो इस मुहिम का हिस्सा बनते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक की वस्तुओं का उपयोग न करें एवं पर्यावरण संरक्षण में अहम् भूमिका अदा करे ।
इस दौरान मंडल के कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता श्री रोहित सोनी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री अशोक जांगिड़, आरएसएस के पर्यावरण प्रमुख श्री अशोक शर्मा, पर्यावरणविद श्री मनमोहन कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ एवं स्थानीय जन मौजूद रहे ।