Padma Shri Pt Laxman Bhatt Tailang: पद्मश्री पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग की याद में सजी सुरों की महफ़िल

May 27, 2024 - 22:43
May 29, 2024 - 11:28
 0
Padma Shri Pt Laxman Bhatt Tailang: पद्मश्री पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग की याद में सजी सुरों की महफ़िल

Ananya soch: Padma Shri Pt Laxman Bhatt Tailang

 अनन्य सोच। Padma Shri Pt Laxman Bhatt Tailang: ध्रुवपदाचार्य एवं वाग्गेयकार पद्मश्री से सम्मानित पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग की याद में सोमवार को अजमेरी गेट स्थित चैंबर भवन में संगीत सभा आयोजित की गई. कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. मधु भट्ट तैलंग की शिष्य मंडली की सामूहिक गुरू एवं गणेश स्तुतिपरक ध्रुवपद गायन से हुआ. इस मौके पर पं. लक्ष्मण भट्ट तैलंग के कृतित्व और व्यक्त्वि की भी चर्चा करते हुए उन्हें भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित की. पंचतंत्री बेला वादक पं. रवि शंकर भट्ट तैलंग की संगीत की विविधताओं से सराबोर प्रस्तुति ने संगीत प्रेमियों और कलाकारों की खूब तालियां बटोरी. कार्यक्रम का समापन चर्चित भक्ति रचना ‘पायो जी मैनें रामरतन धन पायो’ से किया. कार्यक्रम में बालमुकुंदाचार्य, डॉ. श्याम सुन्दर शर्मा, डॉ. निशा,डॉ. के.एल. जैन,प्रो. भवानी शंकर शर्मा मौजूद रहें.