अजमेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 100 E-Buses! पहले दिन उतरीं 5 बसें, CM ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी
अजमेर के Public Transport को अब मिलेगी हाईटेक और पर्यावरण अनुकूल पहचान। PM E-Bus Scheme के तहत शहर को कुल 100 E-Buses की सौगात मिली है और मंगलवार से पहले चरण में 5 बसों की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से Virtually इसका शुभारंभ किया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष खुद बस में सफर कर पहले यात्री बने। जानिए इन बसों में क्या हैं खास Features।
अनन्य सोच। दुनियाभर में बढ़ते Electric Vehicles के चलन के बीच अब अजमेर भी इस बदलाव का हिस्सा बन गया है। PM E-Bus Scheme के तहत शहर में कुल 100 E-Buses चलाई जाएंगी, जिसके पहले चरण में मंगलवार को 5 बसों की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से Virtual माध्यम से इनका शुभारंभ किया, वहीं अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने खुद बस में सफर कर इस नई शुरुआत का आगाज किया।
नगर निगम में हुआ भव्य कार्यक्रम, बोले विधानसभा अध्यक्ष
नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर अब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने शहरवासियों को बधाई देते हुए बताया कि अजमेर के लिए कुल 100 E-Buses की स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें से पहले चरण की 5 बसें आज सड़कों पर उतार दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम अजमेर के Public Transport को एक आधुनिक और सुगम पहचान देगा।
जानिए इन E-Buses में क्या हैं खास Features
देवनानी ने बताया कि आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन वातानुकूलित बसों में कई Hi-Tech Features दिए गए हैं। सभी बसें 26 Seater Capacity की हैं, जिनमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए CCTV Cameras और Automatic Doors लगाए गए हैं। बसों के सुचारू संचालन के लिए बस स्टैंड पर Charging Points भी बनाए गए हैं।
नोसर में बन रहा 15 करोड़ का Charging Depot
खास बात यह है कि नोसर में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक Charging Point (Depot) का निर्माण किया जा रहा है, जिसका काम एक महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। इससे आने वाले समय में बाकी बसों का संचालन भी सुगम हो सकेगा।
प्रदूषण घटाने में बनेगा मॉडल शहर
विधानसभा अध्यक्ष ने खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहर में Pollution Level में भारी कमी आएगी। डीजल-पेट्रोल वाहनों पर निर्भरता घटने से अजमेर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक Model City बनकर उभरेगा।
नगर निगम आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि PM E-Bus Scheme के तहत अजमेर शहर को अत्याधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल Public Transport की बड़ी सौगात मिली है। आने वाले महीनों में बाकी बसों के शहर की सड़कों पर उतरने का सिलसिला भी जारी रहेगा।