एक्ट्रेस निधि अग्रवाल संग 50 खूबसूरत चेहरे दिखाएंगे अपना जलवा
जयपुर के अनंत महल में 24 से 28 अगस्त तक Aura Production के सौंदर्य प्रतियोगिता के नौवें संस्करण का भव्य आयोजन होने जा रहा है। समापन समारोह 27 अगस्त को होगा, जिसमें देशभर से 50 Contestants अपना हुनर दिखाएंगी। जानिए इस आयोजन में कौन-कौन सी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
अनन्य सोच। राजधानी जयपुर एक बार फिर ग्लैमर और फैशन की चमक से जगमगाने वाली है। Aura Productions द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित Beauty Pageant के नौवें Edition का भव्य आयोजन 24 से 28 अगस्त तक अनंत महल में किया जाएगा। पांच दिवसीय इस समारोह का शानदार समापन 27 अगस्त को होगा, जिसमें देशभर से 50 प्रतिभाशाली Contestants हिस्सा लेंगी।
बॉलीवुड और बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियां होंगी शामिल
इस आयोजन को खास बनाते हुए मशहूर Actress Nidhi Agarwal मुख्य Judge की भूमिका निभाएंगी। वहीं Business Tycoon श्री Tejender Singh Rajawat मुख्य अतिथि के तौर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके अलावा प्रसिद्ध Bollywood Singer Ravindra Upadhyay भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
Aura के Director पीयूष अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान प्रतिभागियों के लिए Promotional Shoot, Annual Calendar Shoot के साथ-साथ 2 से 3 Music Video Projects भी तैयार किए जाएंगे, जिससे उन्हें करियर में आगे बढ़ने के बड़े अवसर मिलेंगे।
अब सभी की निगाहें 27 अगस्त के Grand Finale पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि इस सीजन का खिताब किसके नाम रहेगा।