Business Cards नहीं, Board Games ने कराया कमाल! Jaipur की Women Entrepreneurs ने हंसी-ठिठोली में बना डाले बड़े Business Connections
क्या Business Networking बिना औपचारिक परिचय, विजिटिंग कार्ड और लंबी-लंबी चर्चाओं के भी हो सकती है? FBS Jaipur Women Entrepreneurs Networking Forum ने इसका ऐसा जवाब दिया कि हर कोई हैरान रह गया। Board Games, हंसी, मस्ती और Team Spirit के बीच बनी नई दोस्ती ने इस Networking Meet को यादगार बना दिया। सबसे खास बात यह रही कि खेल-खेल में ऐसे Business Connections बने, जो भविष्य में नए अवसरों के दरवाजे खोल सकते हैं।
अनन्य सोच। जयपुर के Arirasa Restaurant में आयोजित FBS Jaipur Women Entrepreneurs Networking Forum की इस अनोखी Networking Meet ने पारंपरिक बिजनेस आयोजनों की तस्वीर बदल दी। यहां औपचारिक परिचय और Business Cards की जगह प्रतिभागियों के हाथों में Dice, Board Games और मुस्कान थी। पूरे आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सहज माहौल में एक-दूसरे से जोड़ना था और यह प्रयोग पूरी तरह सफल साबित हुआ।
Board Games ने अजनबियों को बना दिया Team Partner
इवेंट में Jaipur Meeples की टीम ने कई रोचक Board Games का संचालन किया। गेम्स के दौरान महिला उद्यमियों ने टीम बनाकर रणनीति बनाई, चुनौतियों का सामना किया और जीत के लिए साथ मिलकर खेला। इसी दौरान बातचीत का सिलसिला भी चलता रहा और कुछ ही समय में अनजान चेहरे अच्छे दोस्त और संभावित बिजनेस पार्टनर बन गए।
Networking का नया Formula बना चर्चा का विषय
FBS Jaipur की Founder मेघा गुप्ता ने बताया कि यह Creative Networking Experiment उम्मीद से कहीं ज्यादा सफल रहा। उनके अनुसार, खेल के दौरान विकसित हुई Teamwork, Communication और Healthy Competition की भावना ने महिलाओं के बीच ऐसा विश्वास बनाया, जो कई औपचारिक मीटिंग्स में भी नहीं बन पाता।
वहीं, Core Team Member रखी खंडेलवाल ने कहा कि प्रतिभागियों ने इस नए फॉर्मेट को खूब सराहा और भविष्य में भी इसी तरह के Innovative Networking Events आयोजित करने की इच्छा जताई। स्वादिष्ट व्यंजन, हल्का-फुल्का डांस और हंसी-मजाक ने पूरे माहौल को और जीवंत बना दिया।
Healthy Gifts ने बढ़ाई शाम की मिठास
शाम का सबसे सुखद सरप्राइज तब मिला, जब Fritzoe की Founder एकता विजय ने सभी प्रतिभागियों को Healthy Freeze-Dried Fruits के विशेष गिफ्ट्स भेंट किए। इन हेल्दी और इनोवेटिव उपहारों ने आयोजन को और यादगार बना दिया।
FBS Jaipur Women Entrepreneurs Networking Forum लगातार ऐसे मंच तैयार कर रहा है, जहां Business Growth के साथ मजबूत रिश्ते और सहयोग की नई संभावनाएं भी विकसित हों। यह Board Games Networking Meet इस बात का शानदार उदाहरण बनकर सामने आई कि जब Networking में Creativity और Fun का तड़का लग जाए, तो रिश्ते भी गहरे बनते हैं और नए अवसर भी खुद रास्ता तलाश लेते हैं।