Jaipur Panchayat Election 2026: जिला परिषद के लिए 234 और पहले चरण की पंचायत समितियों के लिए 603 Nomination

जयपुर में Panchayat Election के तहत 8 से 13 अक्टूबर तक जिला परिषद के लिए 234 और पहले चरण की 8 पंचायत समितियों के लिए 603 Nomination प्राप्त हुए। दूसरे चरण में 13 अक्टूबर को शून्य नामांकन रहा।

Oct 13, 2026 - 22:52
Oct 13, 2026 - 23:18
 0
Jaipur Panchayat Election 2026: जिला परिषद के लिए 234 और पहले चरण की पंचायत समितियों के लिए 603 Nomination

अनन्य सोच। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तहत जयपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि 8 से 13 अक्टूबर तक जिला परिषद के लिए कुल 234 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इनमें भाजपा के 65, कांग्रेस के 110 और अन्य के 59 नामांकन शामिल हैं। अकेले 13 अक्टूबर को 186 नामांकन आए, जिनमें भाजपा के 56, कांग्रेस के 80 और अन्य के 50 रहे।

Ward Group के अनुसार नामांकन की स्थिति

13 अक्टूबर को वार्ड 1 से 10 में 35, वार्ड 15 से 26 में 30, वार्ड 11 से 14 एवं 51 से 57 में 35, वार्ड 27 से 37 में 53 और वार्ड 38 से 50 में 33 नामांकन प्राप्त हुए। 8 से 13 अक्टूबर की अवधि में इन्हीं वार्ड समूहों में क्रमशः 43, 45, 40, 60 और 33 नामांकन दर्ज हुए।

पहले चरण की 8 Panchayat Samiti में 603 Nomination

पहले चरण में शामिल 8 पंचायत समितियों में 8 से 13 अक्टूबर तक कुल 603 नामांकन आए। इनमें भाजपा के 180, कांग्रेस के 250 और अन्य के 173 हैं। पंचायत समिति के अनुसार गोविंदगढ़ में 94, चौमूं में 104, किशनगढ़ रेनवाल में 75, जोबनेर में 86, झोटवाड़ा में 59, सांभर में 64, दूदू में 59 और मौजमाबाद में 62 नामांकन प्राप्त हुए।

सिर्फ 13 अक्टूबर को इन समितियों में 428 नामांकन आए, जिनमें भाजपा के 135, कांग्रेस के 157 और अन्य के 136 शामिल हैं। इस दिन गोविंदगढ़ में 77, चौमूं में 67, किशनगढ़ रेनवाल में 46, जोबनेर में 65, झोटवाड़ा में 52, सांभर में 40, दूदू में 45 और मौजमाबाद में 36 नामांकन दर्ज हुए।

दूसरे चरण में 13 अक्टूबर को Zero Nomination

द्वितीय चरण की 5 पंचायत समितियों अमरसर, आमेर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी और शाहपुरा के कुल 81 वार्डों के लिए 13 अक्टूबर को कोई नामांकन दर्ज नहीं हुआ।