जयपुर में सजा दुनियाभर की सुंदरियों का जमावड़ा! अनंत महल में होगा Miss Ocean World का Grand Finale, जानें पूरा शेड्यूल
दुनिया की Top 10 Beauty Pageants में शुमार Miss Ocean World 2026 का भव्य आयोजन जयपुर में हो रहा है। दुनियाभर से पहुंची Pageant Queens अनंत महल में अपनी संस्कृति और खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। सात दिन तक चलने वाले इस आयोजन में कब क्या होगा खास, जानिए पूरी डिटेल।
अनन्य सोच । जयपुर का Tourism और Heritage हमेशा से पूरी दुनिया में आकर्षण का केंद्र रहा है। इसी कड़ी में विश्व की Top 10 Ranking Pageants में शामिल Miss Ocean World का भव्य आयोजन जयपुर में किया जा रहा है, जिसका Grand Finale मानसरोवर स्थित अनंत महल में होगा।
Cultural Exchange के साथ जुड़ा है आयोजन
आयोजक योगेश मिश्रा, निमिषा मिश्रा और Director एकता जैन ने बताया कि इस International Beauty Pageant के तहत Tourism, Culture और Heritage Promotion Activities के साथ-साथ Cultural Exchange Program भी आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर के Tourism और Culture को Promote करने के लिए ही Miss Ocean World Organisation ने अनंत महल को इस आयोजन के लिए चुना है।
7 दिनों तक चलेगा भव्य आयोजन, जानें पूरा Schedule
आयोजकों के मुताबिक, सात दिन तक चलने वाले इस आयोजन में अलग-अलग देशों की Beauty Queens अपने Culture, Heritage और Tradition को Promote करती नजर आएंगी। कार्यक्रम की मुख्य Theme "Clean and Pollution-Free Ocean" है, जिसे दुनियाभर की Beauty Queens आगे बढ़ाती हैं।
18 अगस्त को Gown Round और Swimsuit Round के तहत Photoshoot आयोजित हुआ, जिसमें Models ने Clean Ocean का संदेश दिया। इसके बाद 19 अगस्त को Jaipur City Tour के जरिए Tourism, Culture और Heritage को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया।
Pre-Finale से Grand Finale तक, यहां जानें आगे का प्रोग्राम
आयोजकों ने बताया कि 21 अगस्त को Pre-Finale गतिविधियों के तहत Talent Round और National Costume Round का भव्य आयोजन होगा। इसके बाद 22 अगस्त को Miss Fusion India का Finale आयोजित किया जाएगा, जबकि 23 अगस्त को Grand Finale होगा, जिसमें Miss Ocean World 2026 को Crown पहनाया जाएगा।
खास बात यह है कि इस आयोजन में विजेताओं को The Miss Globe India, Miss Planet India और Miss Ocean India के खिताब भी दिए जाएंगे। अब सबकी नजरें 23 अगस्त के Grand Finale पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि इस साल का ताज किसके सिर सजेगा।