जयपुर के अल्बर्ट हॉल पहुंची National Motorcycle Rally, DGP बोले- बाइक राइडर्स नशामुक्त भारत के संदेशवाहक

'Fight Against Drugs' थीम पर निकली National Motorcycle Rally जयपुर के अल्बर्ट हॉल पहुंची। DGP राजीव कुमार शर्मा ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ और रैली को अजमेर के लिए रवाना किया।

Oct 22, 2026 - 21:01
Oct 22, 2026 - 21:02
 0
जयपुर के अल्बर्ट हॉल पहुंची National Motorcycle Rally, DGP बोले- बाइक राइडर्स नशामुक्त भारत के संदेशवाहक
जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर 'Fight Against Drugs' थीम वाली National Motorcycle Rally को हरी झंडी दिखाते DGP राजीव कुमार शर्मा।

अनन्य सोच । नशे के खिलाफ जन-जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकली National Motorcycle Rally गुरुवार सुबह जयपुर के अल्बर्ट हॉल पहुंची। पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने राइडर्स का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद DGP ने हरी झंडी दिखाकर रैली को अजमेर के लिए रवाना किया।

'नशामुक्त भारत' का संदेश और शपथ

DGP शर्मा ने कहा कि राइडर्स की वर्दी, भाषा और खानपान अलग हो सकते हैं, लेकिन लक्ष्य एक ही है, नशामुक्त भारत का निर्माण। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने राइडर्स को शपथ दिलाई कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे, परिवार और समाज को नशामुक्त रखेंगे और किसी आयोजन में नशीले पदार्थ नहीं परोसेंगे। DGP ने यह भी कहा कि राजस्थान पुलिस जल्द ही नशामुक्त राजस्थान के लिए व्यापक Awareness Campaign चलाएगी, जिसकी रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

विद्यार्थियों और आमजन से संवाद

राइडर्स ने अल्बर्ट हॉल के सामने विद्यार्थियों, NCC कैडेट्स, पुलिसकर्मियों और आमजन से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ पूरा परिवार प्रभावित करता है और इससे नुकसान के सिवा कुछ हासिल नहीं होता। उन्होंने युवाओं से Drug Free रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

रैली में कौन-कौन शामिल

रैली में CRPF, BSF, ITBP, CISF, NDRF, NSG, SSB सहित केंद्रीय बलों, पुलिस संगठनों और राज्य पुलिस के राइडर्स शामिल हैं। जयपुर से राजस्थान पुलिस के राइडर्स भी इससे जुड़ गए हैं। कांस्टेबल से लेकर IG स्तर तक के अधिकारी इसमें भाग ले रहे हैं।

आगे का रूट और Unity Day Parade

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस वी.के. सिंह ने बताया कि रैली बुधवार शाम जयपुर पहुंची थी, जहां आमेर फोर्ट पर स्वागत किया गया। रैली 22 अक्टूबर को अजमेर, 23 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़-उदयपुर और 24 अक्टूबर को गांधीनगर के लिए रवाना होगी। यह रैली सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड से जुड़ी है।