Shakti Suraksha Abhiyan: नवरात्रि में गरबा-डांडिया स्थलों पर Rajasthan Police की Kalika Patrolling Team, डिकॉय ऑपरेशन से होगी कार्रवाई

Rajasthan Police नवरात्रि में गरबा-डांडिया कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में 'Shakti Suraksha Abhiyan' चलाएगी। कालिका पेट्रोलिंग टीमें, सादे वस्त्रों में निगरानी, महिला हेल्प डेस्क और डिकॉय ऑपरेशन जैसे इंतजाम किए जाएंगे।

Oct 11, 2026 - 10:46
Oct 11, 2026 - 10:51
 0
Shakti Suraksha Abhiyan: नवरात्रि में गरबा-डांडिया स्थलों पर Rajasthan Police की Kalika Patrolling Team, डिकॉय ऑपरेशन से होगी कार्रवाई

Navratri में Women Safety के लिए Shakti Suraksha Abhiyan

अनन्य सोच। नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में शामिल होने वाली महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस प्रदेशभर में 'शक्ति सुरक्षा अभियान' चलाएगी। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त महानिदेशक (कम्युनिटी पुलिसिंग एवं जन-अभियोग) लता मनोज कुमार ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और जयपुर-जोधपुर के पुलिस उपायुक्तों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एडीजी के अनुसार, सुरक्षा पर ध्यान केवल कार्यक्रम के दौरान ही नहीं, बल्कि समाप्त होने के बाद भी रहेगा। इसके लिए प्रमुख आयोजन स्थल चिह्नित कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

Kalika Patrolling Team और Decoy Operation

संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले स्थलों पर कालिका पेट्रोलिंग टीमों और महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती होगी। जरूरत के अनुसार सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मी भी निगरानी करेंगी। छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ डिकॉय ऑपरेशन चलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Women Help Desk, CCTV और Entry पर सख्ती

प्रमुख गरबा-डांडिया स्थलों पर महिला हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। वहां महिला हेल्पलाइन, राजकॉप और अन्य पुलिस संपर्क माध्यमों की जानकारी वाले पोस्टर और QR Code लगाए जाएंगे। बड़े आयोजनों से पहले आयोजकों के साथ बैठक कर महिला सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जाएंगे। आयोजकों को नियुक्त किए गए सिक्योरिटी वॉलंटियर्स की सूची पुलिस अधिकारियों को देनी होगी। सीसीटीवी कैमरों व अन्य तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग होगा और प्रवेश द्वारों पर पहचान-पत्र व डिजिटल पास की सख्ती से जांच की जाएगी।

Parking, Auto-Taxi और Safety Sakhi की भूमिका

प्रवेश-निकास द्वारों, पार्किंग क्षेत्रों और पार्किंग से आयोजन स्थल तक के मार्गों पर विशेष निगरानी रहेगी। वहां पर्याप्त रोशनी, पुलिस पेट्रोलिंग और जरूरत के अनुसार महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगे। ऑटो-टैक्सी चालकों के साथ बैठकें कर उन्हें संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए जागरूक किया जाएगा। ऑटो, टैक्सी और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों पर महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के स्टीकर लगेंगे। युवा सामुदायिक समन्वय समूह (Y-CLG) के सदस्यों और सुरक्षा सखियों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। नवरात्रि से पहले सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और अन्य डिजिटल माध्यमों से हेल्पलाइन की जानकारी प्रसारित की जाएगी।

अभियान का जिला स्तर पर पर्यवेक्षण एएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट काम करने वाली कालिका पेट्रोलिंग टीमों और महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस मुख्यालय स्तर पर सम्मानित करने के लिए चयनित किया जाएगा।