Swachhata Hi Seva 2026: शिक्षा सचिव ने स्कूल में उठाई झाड़ू, बच्चों के साथ लगाए पौधे और हल किया कचरा प्रबंधन का Quiz
स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव टी. के. अनिल कुमार ने नई दिल्ली के एक पीएम श्री स्कूल में स्वच्छता श्रमदान का नेतृत्व किया। इसके बाद 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' के तहत पौधे लगाए गए और बच्चों के बीच कचरा प्रबंधन पर प्रश्नोत्तरी हुई।
अनन्य सोच । शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 'स्वच्छता ही सेवा' (SHS) 2026 अभियान के तहत नई दिल्ली के एक PM SHRI School में स्वच्छता श्रमदान किया। PIB की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को जारी जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का नेतृत्व विभाग के सचिव टी. के. अनिल कुमार ने किया।
स्कूल से पार्क तक चला सफाई अभियान
यह अभियान 'मिशन लाइफ' के लिए Eco Clubs की देखरेख में चला। इसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के विद्यार्थी, शिक्षक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सफाई स्कूल परिसर, पास के सामुदायिक स्थल और स्कूल के सामने वाले पार्क में हुई। इससे स्कूल और आसपास के समुदाय को सफाई के लिए एक साथ जोड़ा गया।
'एक पेड़ मां के नाम 3.0' के तहत पौधरोपण
श्रमदान के बाद Plantation Drive हुई। 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' के तहत हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इसका मकसद पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ तौर-तरीकों का संदेश फैलाना था।
Waste Management पर क्विज
बच्चों की समझ बढ़ाने के लिए 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली' पर क्विज भी हुई। इसमें स्रोत पर ही कचरा अलग करने और जिम्मेदारी से निपटान जैसे विषय शामिल थे। कार्यक्रम में स्कूलों की भूमिका पर भी चर्चा हुई कि वे बच्चों में स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार आदतें कैसे विकसित कर सकते हैं।
ये अधिकारी हुए शामिल
श्रमदान में अपर सचिव धीरज साहू और अर्चना शर्मा अवस्थी, संयुक्त सचिव प्राची पांडे और डॉ. अमरप्रीत दुग्गल, उप महानिदेशक (सांख्यिकी) डॉ. पंकज के. पी. श्रेयस्कर, मुख्य लेखा नियंत्रक दीपिका जैन और KVS आयुक्त विकास गुप्ता ने हिस्सा लिया। KVS के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।