शनि माह के अंत में होंगे अस्त, कई राशियों के जातक होंगे पस्त

शनि माह के अंत में होंगे अस्त, कई राशियों के जातक होंगे पस्त

Ananya soch: Saturn will set at the end of the month, people of many zodiac signs will be defeated

अनन्य सोच। कुंभ राशि में गोचर कर रहे शनि फरवरी के अंत में वो अस्त हो जाएंगे। शनि इस दौरान 40 दिनों तक अस्त रहेंगे। शनि कुछ राशि के जातकों को आर्थिक  स्वास्थ्य, परिवार आदि पर नकारात्मक प्रभाव डालेंगे। इसलिए इस दौरान इन राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जब कोई ग्रह सूर्य के बहुत निकट पहुंचता है, तो उसकी तेज रोशनी के कारण वह अस्त हो जाता है, जिससे उसकी शक्ति कम हो जाती है और वह अशुभ फल देने लगता है। कुछ राशियों पर अस्त ग्रह का प्रभाव अधिक नकारात्मक होता है। शनिदेव 28 फरवरी से अस्त अवस्था में जाएंगे। उनकी यह अस्त अवधि कुल 40 दिनों की होगी। शनिदेव 9 अप्रैल को उदित होंगे। शनि अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे है और वे इसी राशि में अस्त और उदित होंगे। शनि 29 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। नवग्रहों में शनि ऐसे ग्रह हैं जिसकी गति सबसे धीमी होती है। शनि देव सामान्य तौर पर एक राशि में लगभग ढाई वर्ष रहते हैं। इस वजह से उनके परिवर्तन का दीर्घकालिक और गहरा प्रभाव पड़ता है। जब शनि अशुभ स्थिति में होते हैं, तो वे जीवन में बहुत बड़े उलटफेर कर सकते हैं।
इन राशियों को रहना होगा सावधान:
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होने पर परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है। इसके दुष्प्रभाव से आपकी छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बातचीत करते समय आपको अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ेगी। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अच्छी तरह से विचार कर लें और किसी जानकार से सलाह-मशवरा लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कर्क राशि :
कर्क राशि के जातकों को भी शनि के अस्त होने के बाद उसके प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान करियर में समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए इस समय को सावधानी से बिताएं। आप शनि अस्त के दौरान ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं और आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इसके अलावा अपने करीबी लोगों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए कोई भी बात करते समय सावधानी बरतें।

सिंह राशि :सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और वे अपने शत्रु ग्रह शनि के निकट रहेंगे। इस कारण शनि का अस्त होना सिंह राशि पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इस दौरान आपके व्यापार में भी समस्याएं आने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है, शांति बनाएं रखें। धन हानि के आसार भी नजर आ रहे हैं।
मकर राशि :
मकर राशि के स्वामी शनि हैं और शनि का अस्त होना मकर राशि के जातकों के लिए तनाव और हानि का कारण बनेगा। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। आपके द्वारा कहे गए शब्द किसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। संभव है आपकी बातों से लोग नाराज रहें।