औद्योगिक पार्क नीति-2026 से बदलेगा राजस्थान का औद्योगिक परिदृश्य

निवेश, रोजगार और हरित विकास को मिलेगा नया इंजन

Ananya soch: Rajasthan Industrial Park Policy

अनन्य सोच। Industrial Development: CM Bhajanlal Sharma के नेतृत्व में राज्य सरकार औद्योगिक विकास को नई गति देने जा रही है. मंत्रिमंडल से अनुमोदित ‘राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026’ प्रदेश में निवेश, रोजगार और संतुलित विकास का नया अध्याय खोलेगी. नीति के तहत औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए चार मॉडल—RIICO आधारित, आंशिक निजी अधिग्रहण, पूर्ण निजी विकास और पीपीपी मॉडल—निर्धारित किए गए हैं। न्यूनतम 50 एकड़ क्षेत्र और 10 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना अनिवार्य होगी. पहले 10 पार्कों को 20% पूंजीगत अनुदान (अधिकतम 40 करोड़ रुपए तक) मिलेगा. सीईटीपी पर 50% प्रतिपूर्ति से प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा दिया जाएगा. पार्क सीमा तक जल, बिजली और सड़क सुविधा सुनिश्चित की जाएगी. 

Raj Nivesh Portal से सिंगल विंडो क्लीयरेंस, स्टाम्प शुल्क में छूट और नवीकरणीय ऊर्जा पर प्रोत्साहन जैसे प्रावधान उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करेंगे. सरकार का लक्ष्य राजस्थान को राष्ट्रीय औद्योगिक हब बनाना है.